Hindi NewsBihar NewsJamui NewsSports Mahakumbh Mashal-2024 Launched to Promote Rural Talents in Bihar

महाकुंभ मशाल के तहत खेल प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास शुरू

बिहार में खेल प्रतिभाओं को उचित मंच देने के लिए शिक्षा और खेल विभाग के सहयोग से 'मशाल-2024' खेल महाकुंभ की शुरुआत हुई। इसमें साइकिलिंग, एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल और वॉलीबॉल जैसे खेल शामिल हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमुईSat, 26 April 2025 02:29 AM
share Share
Follow Us on
महाकुंभ मशाल के तहत खेल प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास शुरू

सोनो। निज संवाददाता खेल प्रतिभाओं को उचित मंच मुहैया कराने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग, खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में

प्रखंड के सरकारी स्कूलों में शुक्रवार से खेल महाकुंभ ‘मशाल-2024 की शुरुआत हो गई। इसका उद्देश्य ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को उचित मंच मुहैया कराना रहा है। इस प्रतियोगिता में साइकिलिंग, एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल और वॉलीबॉल जैसे खेल शामिल हैं। अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग में बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग मुकाबले हो रहे हैं। विद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं 27 अप्रैल तक चलेंगी। इसके बाद चयनित खिलाड़ी उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। विजेता खिलाड़ियों को पदक, प्रमाण पत्र, खेल किट और नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। सभी प्रतिभागियों का विवरण निबंधन पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। भीषण गर्मी के बावजूद खिलाड़ियों में उत्साह कम नहीं हुआ। तपती धूप में भी उन्होंने मैदान पर दमखम दिखाया। उनका समर्पण यह साबित करता है कि वे भविष्य की सफलता की दौड़ में भी आगे रहेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें