महाष्टमी पर तीनघारा वली मइया के मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
चंद्रमंडीह में शारदीय नवरात्र के महाअष्टमी पर भक्तों की भीड़ देवी मंदिरों में उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में नारियल, चुनरी व फूलमाला अर्पित की। चकाई के तीनघारा वाली दुर्गा मइया के दरबार में...

चंद्रमंडीह । निज संवाददाता शारदीय नवरात्र के महाअष्टमी पर चकाई के तीनघारा, धवाटांड़, बामदह, भखनीताड़ एवं बासुकीताड़ के सभी देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ सुबह से उमड़ पड़ी। आस्थावान लोगों ने मां शक्तिस्वरूपा के दरबार में नारियल, चुनरी व फूलमाला अर्पित कर मत्था टेका और परिवार की सुुख समृद्धि की कामना की। चकाई के तीनघारा वाली दुर्गा मइया के दरबार में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। देवी दर्शन के लिए मंदिर परिसर में लोगों को प्रतीक्षा भी करनी पड़ी। मां का दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पुरे श्रद्धापूर्वक अपनी बारी की प्रतीक्षा करते देखे गए। हर कोई मां के जयकारे लगा रहा था। बच्चों का ध्यान जहां गुब्बारा एवं खिलौने आदि की खरीदारी में लगा हुआ था। वहीं महिलाएं फल-फूल व नारियल चुनरी की खरीदारी करती देखी गई। वहीं पंडालों में हवन और घरों में हुआ पाठ पूजन शनिवार को महाअष्टमी के पर्व पर चकाई के अधिकांश पंडालों में हवन हुए। हवन में यजमानों ने आहूतियां अग्निकुंड में अर्पित की। इधर घरों में लोगों ने कुल देवी और कुल देवता का पूजन किया। इस दौरान घरों में छोटी-छोटी बालिकाओं का पैर पूजन करके उन्हें भोजन करवाया गया। घरों में माता रानी को खीर, मालपुए, पुरी, भजिए सहित अन्य व्यंजनों को भोग भी अर्पित किया। इस दौरान तीनघारा दुर्गा मंदिर में लगे मेले में उमड़ी लोगों की भीड़ देखने को मिली। यहां पर लगे झूले व चकरी का आनंद छोटें बच्चों के साथ बड़ों ने लुत्फ उठाया। मेले में विभिन्न सामानों के लिए लगे स्टॉलों पर भी लोगों ने जमकर खरीदी की। महाअष्टमी पर्व को देखते हुए पुलिस ने पहले से तैयारी कर ली थी। मेला क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर परिसर के आस पास पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके चलते लोगों को दर्शन करने व मेले में घूमने के लिए किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आई। बच्चों से लेकर बड़े तक मां की आराधना करते हुए नजर आ रहे थे इधर पंडालों में धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ नाटक का भी मंचन किया गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।