Hindi NewsBihar NewsJamui NewsLohia Swachh Bihar Abhiyan Coordinators on Indefinite Strike Over 13 Demands

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के समन्वयक हड़ताल पर, स्वच्छता कामकाज हुआ ठप्प

बरहट, निज संवाददाता लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान संविदा कर्मी संघ के प्रदेश संघ के

Newswrap हिन्दुस्तान, जमुईMon, 21 April 2025 04:52 AM
share Share
Follow Us on
 लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के समन्वयक हड़ताल पर,  स्वच्छता कामकाज हुआ ठप्प

बरहट, निज संवाददाता लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान संविदा कर्मी संघ के प्रदेश संघ के आह्वान पर प्रखंड के समन्वयक बीते 8 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल के चलते लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत चल रहे कार्यों पर बुरा असर पड़ा है। प्रखंड समन्वयक अनूप कुमार पोद्दार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हड़ताल 13 सूत्री मांगों को लेकर की जा रही है। उन्होंने बताया कि संघ का एक शिष्टमंडल दो बार ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार के साथ वार्ता कर चुका है। हालांकि स्पष्ट आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक मांगों की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे कर्मियों में गहरी नाराजगी है। उन्होंने बताया हमारी प्रमुख मांगे प्रखंड समन्वयकों पर हो रही दंडात्मक कार्रवाई पर रोक,मानदेय का पुनरीक्षण,सेवा अवधि को बिना शर्त 60 वर्ष तक बहाल करना, पद पर प्रत्यार्पण,फिटमेंट और अनुभव आधारित प्रोत्साहन, दुर्घटना व मत्यु लाभ की सुविधा,कर्मियों का स्थानांतरण उनके जिले या निकटतम क्षेत्र में करना ये शामिल हैं।इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जब तक सरकार इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती हड़ताल जारी रहेगी। गौरतलब है कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर एक अहम योजना है और समन्वयकों की हड़ताल से इसका संचालन प्रभावित हो रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें