कायस्थ महाकुंभ में आज जुटेंगे जिले के कायस्थ
कायस्थ महाकुंभ में आज जुटेंगे जिले के कायस्थ कायस्थ महाकुंभ में आज जुटेंगे जिले के कायस्थकायस्थ महाकुंभ में आज जुटेंगे जिले के कायस्थ

कायस्थ महाकुंभ में आज जुटेंगे जिले के कायस्थ कायस्थ महाकुंभ में आज जुटेंगे जिले के कायस्थ
जातीय संगठन की मजबूती पर होगी चर्चा
स्कूली बच्चों के क्विज प्रतियोगिता का भी होगा आयोजन
जमुई, हिंदुस्तान प्रतिनिधि।
कायस्थ समाज के गौरवपूर्ण इतिहास और संस्कृति को संजोने तथा समाज में एकता और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "कायस्थ महाकुंभ" का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस, जमुई द्वारा जय शगुन वाटिका में रविवार को आयोजित जाएगा। महाकुंभ में उपस्थिति दर्ज कराकर समाज को मजबूती प्रदान करने और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की चर्चा की जाएगी। कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य जातीय संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्लोबल अध्यक्ष डॉ राजीव रंजन प्रसाद, प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन, प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक, युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुल मणी, राकेश मणी, डॉ नम्रता आनंद, राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकेश महान, नीलेश रंजन, संजय सिन्हा सहित केंद्रीय और प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे। जिला अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत समाज के बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं के साथ शुरू होगा। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले बच्चों को के बीच अतिथि पुरस्कार वितरण करेंगे। तदुपरांत संगठन की मजबूती और राजनीति में भागीदारी पर चर्चा होगी। कार्यक्रम समापन के बाद सहभोज का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि इस कांफ्रेंस में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि अमूमन समाज के लोग चित्रगुप्त पूजा के मौके पर एक दूसरे से मिलते जुलते हैं। संगठन पर चर्चा होती है अब एक नई शुरुआत की गई है। अब हम लोग वर्ष में दो-चार बार मिलकर आपस की समस्याओं को सुलझाने, रिश्तो को मजबूत करने और सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि जब संगठन मजबूत होगा तभी हमारी पूछ होगी। वर्तमान में हम लोग की कोई बड़ी भूमिका नहीं होती है। अपनी भूमिका को निभाने, बताने के लिए इस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।