Hindi NewsBihar NewsJamui NewsJharkhand Police Issues Notice for Surrender of Accused in Kidnapping Case

आत्मसमपर्ण करने को ले आरोपी के घर झारखंड पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार

झाझां में झारखंड पुलिस ने राजल गांव के आरोपी युवक को आत्मसमर्पण करने के लिए उसके घर इश्तिहार चिपकाया। लड़की को भगा ले जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इटकी थाना क्षेत्र में दो वर्षों से चल...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमुईSun, 26 Jan 2025 03:50 AM
share Share
Follow Us on
आत्मसमपर्ण करने को ले आरोपी के घर  झारखंड पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार

झाझा । नगर संवाददाता शनिवार को झाझा पहुंची झारखंड पुलिस ने राजल गांव के नामजद आरोपी युवक को आत्मसमपर्ण करने को ले उसके घर इश्तिहार चिपकाया। इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार दो वर्षों से झारखंड राज्य के रांची जिले के इटकी थाना क्षेत्र से एक लड़की को भगा ले जाने की दर्ज हुई प्राथमिकी के आधार पर झारखंड पुलिस झाझा थाना क्षेत्र पहुंच कर नामजद युवक के घर पर आत्मसमपर्ण करने को लेकर दबाव डालने के लिए यह कार्रवाई की है। इटकी थाना से आये एएसआई बंसत राम ने बताया कि इटकी थाना कांड संख्या 17/22 के तहत 19 फरवरी 2022 को थाना में लड़की के पिता के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसमें झाझा थाना क्षेत्र के रजला गांव के रहने वाले साबीर अंसारी को बेटी को भगाकर ले जाने के मामले में नामजद बनाया गया था। इसके बाद पुलिस उसकी खोजबीन की। आरोपी नामजद युवक का कुछ पता नही चल सका जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर नामजद को आत्मसम्पर्ण करने का नोटिस जारी किया गया है। उसी आदेश के आधार पर नामजद के घर पर इश्तिहार चिपकाया गया और उसके घर वालों को निर्देश दिया गया कि जल्द से जल्द नामजद को न्यायालय में आत्मसमर्पण करवाये।

हरहंजा गांव से जहरीले सांप का किया गया रेस्क्यू

झाझा, नगर संवाददाता

झाझा प्रखंड अंतर्गत नागी राष्ट्रीय पक्षी अभयारण्य के निकट अवस्थित हरहंजा गांव से जहरीले सांप का शनिवार को रेस्क्यू किया गया। छापा पंचायत के उक्त गांव में सुभाष मंडल के कुंए से सांप को बचाया गया जा सका। वन विभाग के कर्मियों की तत्परता से जहरीले नाग सांप की रक्षा हो सकी। सांप का रेस्क्यू करने में बर्ड गाईड संदीप कुमार की अहम भूमिका देखी गई। बताया जाता है कि यह काफी जहरीला इंडियन स्पेक्टाकल्ड कोबरा सांप था जिसकी रक्षा करते हुए उसे यक्षराज स्थान जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू करने के दौरान एवं उसे वन क्षेत्र में छोड़े जाने में वनपाल अनीश सिंह वन रक्षी मनोरंजन कुमार हरि बोल कुमार कुंदन श्यामसुंदर यादव आदि शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें