महिलाओं को दी गई योजनाओं की जानकारी
महिलाओं को दी गई योजनाओं की जानकारी महिलाओं को दी गई योजनाओं की जानकारीमहिलाओं को दी गई योजनाओं की जानकारीमहिलाओं को दी गई योजनाओं की जानकारी

जमुई। कार्यालय संवाददाता महिला एवं बाल विकास निगम जमुई के द्वारा इंदपै पंचायत महादलित टोला में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन एवं वन स्टॉप सेंटर के द्वारा सखी वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी महिलाओं एवं किशोरियों को समाज कल्याण विभाग महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। जैसे बाल विवाह,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,दहेज उत्पीड़न ,घरेलू हिंसा 181, वन स्टॉप सेंटर, डायल 112 ,जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ,मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं अन्य लाभकारी योजना की जानकारी दी गई। साथ में सभी महादलित बच्चियों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया गया कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक,लैंगिक विशेषज्ञ, जिला मिशन समन्वयक ,परामर्शी , केंद्र प्रशासक मौजूद थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।