चैती दुर्गा पूजा को लेकर मां दुर्गा का आज खुलेगा पट
सिकंदरा । निज प्रतिनिधि सिकंदरा थाना क्षेत्र के सभी दुर्गा मंदिरों में विधी विधान

सिकंदरा । निज प्रतिनिधि सिकंदरा थाना क्षेत्र के सभी दुर्गा मंदिरों में विधी विधान से मां दुर्गा का पाठ किया जा रहा है। आज शनिवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कर पट खोल दिया जाएगा। सिकंदरा के बहुआर नदी के किनारे पुरानी दुर्गा स्थान के प्रांगण एवं रवैय गांव आदि जगहों पर मां का पट ब्राह्मणों के मंत्रों उच्चारण के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया जाना है। रवैय गांव में श्री श्री 108 श्री चैती दुर्गा पूजा समिति के द्वारा तीन दिवसीय भव्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। कमेटी के अध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि नवरात्र के दौरान आज दिन शनिवार कि रात माता का पट खुलेगा एवं रात्रि में भगती जागरण का भी आयोजन किया गया है। वहीं दूसरी ओर सिकंदरा पुरानी दुर्गा स्थान मंदिर में भी मां दुर्गा कि प्रतिमा का पुजा करने के लिए रात से ही भीड़ देखी जा रही है। कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र पंडित, कोषा अध्यक्ष विजय पांडेय, अरुण मिश्रा, पुजारी राजू विश्वकर्मा, त्रिशूल धारी गुप्ता, मनोज होलवाई, सुरज चौधरी, राहुल गुप्ता ने बताया कि आज शाम से दुर्गा स्थान मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। वही दुर्गा पूजा के दौरान ही कल दिन रविवार से वैष्णो देवी के तर्ज पर बनाए गए दुर्गा मंदिर के बगल में गुफा का भी उद्घाटन कर गुफा देखने के लिए चालू कर दिया जाएगा। कई दिनों से दर्जन कलाकारों के द्वारा मां वैष्णो देवी की गुफा आधारित बनाई जा रही कलाकृति लोगों को खूब आकर्षित कर रही है। जो पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कि आखिर कलाकारों के द्वारा वैष्णो देवी का गुफा कैसे हो सकता है यह तो देखने के बाद ही लोगों को पता चल जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।