Hindi NewsBihar NewsJamui NewsCRPF Anti-Naxal Operation Notorious Naxalite Arvind Yadav Killed Dayanand Rana Captured

बोकारो मुठभेड़ में घायल दयानंद राणा अरविंद यादव का था बाड़ीगार्ड

बरहट। निज संवाददाता बोकारो के ललपनिया थाना क्षेत्र के लुगु पहाड़ी पर एंटी नक्सल

Newswrap हिन्दुस्तान, जमुईSat, 26 April 2025 02:24 AM
share Share
Follow Us on
बोकारो मुठभेड़ में घायल दयानंद राणा अरविंद यादव का था बाड़ीगार्ड

बरहट। निज संवाददाता बोकारो के ललपनिया थाना क्षेत्र के लुगु पहाड़ी पर एंटी नक्सल अभियान के दौरान सीआरपीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में जहां जिले का कुख्यात ईनामी नक्सली अरविंद यादव सहित 8 नक्सली मारा गया वहीं बरहट थाना क्षेत्र के गुरमाहा गांव का दयानंद राणा पिता ब्रह्मदेव राणा घायलावस्था में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। घायलावस्था में ईलाज के दौरान बोकारो पुलिस ने उसे निजी अस्पताल से गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। सीआरपीएफ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दयानंद राणा बीते 2021 से नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य बताया गया। वह हार्डकोर ईनामी नक्सली अरविंद यादव सहित शीर्ष नक्सलियों के बाड़ी गार्ड के रूप में कार्यरत था तथा उसके साथ साए की तरह रहता था। उसकी गिरफ्तारी भी पुलिस के लिए एक चुनौती थी। सूत्रों की मानें तो नक्सली दयानंद राणा भीमबांध एक्सिस का जोनल कमिटी के सदस्य बनने के बाद जमुई, लखीसराय, मुंगेर एवं गिरीडीह का भ्रमणशील सदस्य के रूप में कार्यरत था। इसके विरुद्ध मुंगेर जिला के लडैयाटांड व हवेली खड़गपुर थाना में एक एक मामला दर्ज था तो लखीसराय जिला के कजरा थाना में भी एक मामला दर्ज बताया गया। सूत्र बताते हैं कि भाकपा माओवादी संगठन में शामिल होने के बाद धीरे-धीरे वह फ्रंट लाईनर के रूप में संगठन के लिए कार्य करने लगा तथा हार्डकोर अरविंद यादव का खासमखास बन गया। हालांकि बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने नक्सली दयानंद के विरुद्ध बरहट थाना में कोई प्राथमिकी नहीं होने की बात कही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें