Hindi NewsBihar NewsJamui NewsConsumers Struggle Amid Indefinite Strike by Fair Price Dealers in Aliganj

डीलरो की अनिश्चितकालीन हड़ताल से उपभोक्ता हो रहे परेशान

अलीगंज में फेयर प्राइस डीलरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राशन कार्डधारी उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। डीलरों की आठ सुत्री मांगों को लेकर हड़ताल जारी है, जिससे गरीब लाभार्थियों को राशन के लिए मुश्किलों का...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमुईFri, 14 Feb 2025 03:45 AM
share Share
Follow Us on
डीलरो की अनिश्चितकालीन हड़ताल से उपभोक्ता  हो रहे परेशान

डीलरो की अनिश्चितकालीन हड़ताल से उपभोक्ता हो रहे परेशान डीलरो की अनिश्चितकालीन हड़ताल से उपभोक्ता हो रहे परेशान

अलीगंज, निज संवाददाता

अपनी आठ सुत्री मांगों को लेकर फेयर प्राइस डीलर एशोशियन के बैनर तले डीलरो का अनिश्चित कालीन हड़ताल लगातार जारी रहने के कारण सरकारी राशन पर निर्भर रहने वाले गरीब लाभार्थी परेशान है ,हड़ताल के बाबजूद पी डी एस दुकान का चक्कर लगा रहे है। जिले सहित अलीगंज प्रखण्ड के सभी 60 पी डी एस दुकानदार हड़ताल पर चले जाने से राशनकार्डधारी उपभोक्ता परेशान है, हर रोज सुबह सुबह दुकान का चक्कर लगा रहे है,जबकि कई दुकानों पर हड़ताल का बोर्ड लगा हुआ है,उसके बाबजूद उपभोक्ता डीलर के घर जाकर राशन देने को कह रहा है। प्रखण्ड डीलर संघ के अध्यक्ष जयराम सिंह, कलेश्वर प्रसाद ,शंकर ढाढ़ी ,धमेंद्र कुमार टिंकू, संजय कुमार,विकास कुमार ,रहीश यादव,आदि कई डीलरो ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा जो भी हमलोगों को निर्देश मिला उसका हमलोग आज तक अनुपालन कर रहे थे, हमलोग को इस कार्य के लिए मजदूरों से भी कम मजदूरी मिलती है,ऐसे में परिवार का भरण पोषण,बच्चो की पढ़ाई लिखाई,रोग व्याधि कैसे पूरा होगा,इसलिए सरकार हमलोग की दयनीय सिथति को देखते हुए हमारी आठ सुत्री ,मानदेय में वृद्धि, कमीशन में वृद्धि, अनुकम्पा, पेंशन सहित अन्य मांग को पूरा करे। हमलोग सुबह से शाम तक इसी कार्य मे लगे रहते है, अपनी मांगों को लेकर डीलर संघ का प्रतिनिधिमंडल विज्ञान एवम प्राद्दोगिकी मंत्री सुमित कुमार से मिलकर मुख्यमंत्री को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा। डीलर संघ अध्यक्ष जयराम सिंह द्वारा बताया गया कि हमलोगों को उपभोक्ता से भी परेशानी हो रही है कभी कभी राशन को लेकर ,अशोभनीय बात भी हो जाती है। इसलिए सरकार डीलर संघ की मांग को पूरा करे।

विश्व रेडियो दिवस पर केकेएम कॉलेज में परिचर्चा का आयोजन

रेडियो खुशियों की फुहार और ज्ञान का संसार

रेडियो संबोधन कार्यक्रम मन की बात जनता से संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच

फोटो-04 : परिचर्चा में शामिल छात्र-छात्राएं व शिक्ष केत्तर कर्मचारी

जमुई, नगर प्रतिनिधि

विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर केकेएम कॉलेज में वर्तमान परिप्रेक्ष्य में रेडियो का महत्व विषय पर एक परिचर्चा की गई जिसकी अध्यक्षता डॉ. देवेंद्र कुमार गोयल ने की। मुख्य वक्ता के बतौर डॉ.(प्रो.) गौरी शंकर पासवान ने रेडियो के महत्व पर कहा कि रेडियो खुशियों की फुहार और ज्ञान का संसार है। यह मनोरंजन तथा शिक्षा का माध्यम है। सूचना का सच्चा साथी है। रेडियो संवाद का अटूट सेतु है। इस दिवस का उद्देश्य सूचना का आदान प्रदान करना, इसका इस्तेमाल करना और जागरूकता लाना है। हर वर्ष 13 फरवरी को रेडियो दिवस मनाया जाता है। 2011 में यूनेस्को के सदस्य देशों द्वारा पहली बार इसकी घोषणा की गई थी। भारत में रेडियो प्रसारण 1922 में हुआ था। इटली के जी मारकोनी ने 1890 के दशक में इसका आविष्कार किया था। प्रो. कैलाश पंडित ने कहा कि रेडियो लाभकारी साधन है। आज भी इसकी प्रासंगिकता बनी हुई है। वर्तमान में भी देश - दुनिया के लिए रेडियो उपादेयता है। रेडियो पर मन की बात से सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है। आज की दौर में टीवी, इंटरनेट और सोशल मीडिया के विस्तार से रेडियो स्रोतों की संख्या में कमी आई है, तो दूसरी ओर डिजिटल रेडियो और इंटरनेट रेडियो ने खुद को नए रूप में ढाल लिया है, और डिजिटल माध्यमों के साथ ताल मेल बैठाकर अपनी प्रासंगिकता बनाए रखा है। अध्यक्ष प्रबोधन में डॉ देवेंद्र कुमार गोयल ने कहा कि रेडियो के महत्व को नकारा नहीं जा सकता है। पहले गांव में हर किसान और जवान के हाथों में रेडियो हुआ करता था, पर आज इसमे कमी जरूर आई है। प्रो. सरदार राय ने कहा कि रेडियो एक ऐसा यंत्र है,जो बिना तार के संचारित होता है। रेडियो को बेतारकातार (वायरलेस टेलीग्राफी) भी कहा जाता है। इसके लिए न तो इलेक्ट्रिक की जरूरत है, और ना तो पेट्रोल-डीजल। रवीश कुमार सिंह ने कहा कि रेडियो देश और समाज के लिए बहुत हितकारी स्रोत है। यह बिना चेहरे का मित्र है, जो अपने मित्र से बात करता है। देश दुनिया की खबरें लाता है। मौसम की हर चाल बताता है। भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की रेडियो पर 'मन की बात' रेडियो के महत्व और लाभ को को दर्शाता है। मौके पर सुशील कुमार, कृष्णागिरी, शैलेश कुमार सिंह, बालेश्वर यादव, रामचरितमानस, निरंजन सिंह तथा काफी संख्या में छात्र उपस्थित थे।

गिद्धौर पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर वाहन को किया जब्त, मामले में प्राथमिकी दर्ज

फोटो-05 : जब्त ट्रैक्टर वाहन की तस्वीर

गिद्धौर, निज संवाददाता

खनन विभाग एवं गिद्धौर पुलिस द्वारा विशेष छापेमारी अभियान के तहत बालू लाद परिचालन कर जाने के क्रम में एक ट्रैक्टर वाहन को गिद्धौर पुलिस ने जब्त कर लिया। जब्त वाहन पर खनन विभाग एवं बीएनएस के सुसंगत धाराओं के तहत मामले में कार्रवाई की गयी है। जानकारी के अनुसार खान निरीक्षक शिशुपाल कुमार एवं गिद्धौर थाना के अवर निरीक्षक रंजीत कुमार द्वारा गिद्धौर रेलवे स्टेशन सड़क मार्ग से बालू लदे ट्रेक्टर वाहन को आते देख रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त ट्रैक्टर वाहन चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। जब उक्त ट्रैक्टर वाहन के ट्रिलर में बालू लदा पाया गया। जिसे जब्त कर थाना लाया गया। मामले में उक्त ट्रैक्टर वाहन पर अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण निवारण नियमावली 2021 के नियमों के अधीन एवं भारतीय न्याय सहिंता के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले में कार्रवाई की गयी। इस अभियान में खान निरीक्षक शिशुपाल कुमार, अवर निरीक्षक रंजीत कुमार सहित पुलिस बल के जवान अभियान में मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें