अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर हिन्दू स्वाभिमान ने निकाली भव्य शोभायात्रा
अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर हिन्दू स्वाभिमान ने निकाली भव्य शोभायात्रा अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण-प्रतिष्ठ

जमुई । नगर संवाददाता श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ बुधवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर हिन्दू स्वाभिमान के द्वारा जिला मुख्यालय में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा यात्रा का प्रारंभ शहर के श्रीराम कृष्ण गौशाला पुरानी बाजार से निकलकर थाना चौक, कचहरी, महिसौड़ी, बोधवन तालाब होते हुए पुन: श्रीराम कृष्ण गौशाला में पंहुचकर यात्रा संपन्न हुआ। शोभायात्रा में हजारों युवा, महिलाओं और बच्चे शामिल हुए और डीजे की धुन पर नाचते गाते जय श्री राम, हर हर महादेव, भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा जैसे नारों के साथ पूरा नगर का भ्रमण किया। जिससे पूरा शहर जय श्रीराम और हरहर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। शोभायात्रा का नेतृत्व कर रहे जमुई नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद सह हिन्दू स्वाभिमान के बिहार प्रांत सह प्रमुख नीतीश कुमार ने कहा की आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर निर्माण का एक वर्ष और हिन्दुओ का संगठन हिन्दू स्वाभिमान का दो वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर यह शोभायात्रा निकाली गई हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दू स्वाभिमान की स्थापना 22 जनवरी 2023 को बिहार के पटना में गुरु गोविन्द सिंह ने सनातन धर्म की स्थापना के लिए खालसा की स्थपना की थी उसी स्थान पर हिन्दू स्वाभिमान की स्थापना हुई है। हिन्दू स्वाभिमान की स्थापना का मुख्य उद्देश्य भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना है। इसीलिए इस संगठन से अधिक से अधिक लोग जुड़कर भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने में सहयोग करें। भाजपा नेता विकाश सिंह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के एक साल आज पूरे हो गए। राम मंदिर वर्तमान समय में लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार आज पहली वर्षगांठ है। जिसके उत्साह में आज भव्य शोभायात्रा निकाल कर पहली वर्षगांठ मनाई गई है। उन्होंने कहा कि इस भव्य आयोजन ने यह दर्शाया कि भगवान श्रीराम भारत के सनातनी समाज के लिए केवल आराध्य नहीं, बल्कि प्रेरणा और एकता का स्रोत भी हैं। शोभायात्रा ने यह भी संदेश दिया कि हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का पालन हमें समाज और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। शोभायात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति और आस्था के केंद्र हैं। इस उत्सव ने धर्म, आस्था और सामाजिक एकता को मजबूती प्रदान की। साथ ही न केवल जमुई को राममय बनाया, बल्कि यह भी दिखाया कि समाज में भक्ति और सेवा का भाव किस तरह से हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखता है। यह आयोजन आने वाले वर्षों में भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने के लिए प्रेरणा देता रहेगा। इधर शोभायात्रा में विधि व्यवस्था के लिए बीडियो, सीओ, टाउन थानाध्यक्ष, जिला पुलिस व अर्धसैनिक बल के जबान साथ साथ चल रहे थे। वहीं शोभायात्रा समापन के बाद गौशाला में श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर सतीश वर्मा, ठाकुर डुगडुग सिंह, दीपक साह, नरेंद्र सिंह उर्फ छोटू भगत, अभय साह, सोनू रावत, ऋषव राणा, रोहित पासवान, बिनय गुप्ता, वरुण पांडेय, सुधीर कुमार, अरविंद यादव, राजेश राम अनूप गोस्वामी, अखिलेश कुमार, रौनक भगत प्रदीप केशरी, रोहित सिंह सहित बड़ी संख्या में हिन्दू स्वाभिमान के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।