Hindi NewsBihar NewsJamui NewsBihar Budget 2025-26 Focus on Women Education and Infrastructure

बिहार बजट जनता की आशाओं और अपेक्षाओं का दस्तावेज: प्रो.गौरी शंकर

बिहार बजट जनता की आशाओं और अपेक्षाओं का दस्तावेज: प्रो.गौरी शंकर बिहार बजट जनता की आशाओं और अपेक्षाओं का दस्तावेज: प्रो.गौरी शंकर

Newswrap हिन्दुस्तान, जमुईTue, 4 March 2025 03:34 AM
share Share
Follow Us on
बिहार बजट जनता की आशाओं और अपेक्षाओं का दस्तावेज: प्रो.गौरी शंकर

जमुई। कार्यालय संवाददाता बिहार राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 का राज्य बजट 3 मार्च को विधानसभा में प्रस्तुत किया गया। इस पर केकेएम कॉलेज के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गौरी शंकर पासवान ने कहा कि बिहार बजट जनता की अपेक्षाओं का एक दस्तावेज है। यह बजट लोगो के आकांक्षाओ और जरूरतों का प्रतिबिंब भी हैं। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे पर अधिक ध्यान केंद्रित किया गया है। इससे बिहार की आर्थिक समृद्धि तथा सामाजिक प्रगति की गति बढ़ेगी। सरकार को चाहिए कि बजट में घोषित नीतियो और प्रावधानों को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करें, जिससे बजट का वास्तविक लाभ हर वर्ग तक पहुंच सके।

उन्होंने कहा कि बिहार बजट में लोक लुभावन घोषणाएं हुई हैं, जो चुनाव के लिए असरदार साबित हो सकता है। आज का बजट 3 लाख 17 हजार करोड़ का बिग बजट पेश हुआ है। इसमें महिलाओं, छात्रों, युवाओं के हित पर विशेष फोकस दिया गया है। जैसे महिलाओं के लिए जिम खोलने की घोषणा, कन्याओं की शादी हेतु मंडप योजना, नौकरी में महिलाओं को विशेष आरक्षण, महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट निर्माण की घोषणा सराहनीय है। सिपाही को थाना के निकट में आवास रखने तथा छात्रवृत्ति दोगुना करने की घोषणा एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि बजट चाहे कितना भी अच्छा क्यों न हो उसकी समालोचना होनी चाहिए। बजट की कमियों को उजागर एवं आलोचना करना भी बजट का एक श्रृंगार है।

इस बजट में सड़क, शहरों के विकास, सिंचाई, पर्यटन और खेल जैसे क्षेत्रों के लिए भी अच्छी खासी राशि आवंटित की गई है। इससे राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी। पर्यटन को बढ़ावा देने से रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। जिले के पर्यटक स्थल को नई पहचान मिलेगी

प्रो. देवेंद्र गोयल

महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा शुरू की जाएगी। इन बसों में चालक, परिचालक और यात्री सभी महिलाएं होंगी। इसके लिए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

प्रो. रेखा सिंह

सरकार की ओर से हर पंचायत में विवाह मंडप बनाया जाएगा। जहां गरीबों लड़कियों की शादी कराई जाएगी। प्रमुख शहरों में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वस्थ वातावरण देने के लिए हॉस्टल खुलेंगे।

रूपम कुमारी

वहीं किसानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि, 'सरकार MSP पर अरहर, मूंग और उड़द की दाल खरीदेगी। हर ब्लॉक में कोल्ड स्टोरेज खोले जाएंगे।'इससे किसानों को लाभ मिलेगा

निरंजन कुमार दूबे

बजट में कहा गया कि 60 हजार करोड़ से ज्यादा शिक्षा पर खर्च करेगी। वहीं स्वास्थ्य सुविधा में 20 हजार 335 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

इसमें महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणा की गई है। जिनमें स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन में महिलाओं को नौकरियों में 33% आरक्षण दिया जाएगा। इससे महिलाएं सशक्त बनेगी

रणविजय सिंह

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें