एसटीएफ व जहानाबाद पुलिस की कार्रवाई में मोस्ट वांटेड रंजीत यादव गिरफ्तार
जहानाबाद - मखदुमपुर के बीच गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी, बिहार एसटीएफ और जहानाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मोस्ट वांटेड अपराधी रंजीत कुमार यादव गिरफ्तार किया गया।

जहानाबाद - मखदुमपुर के बीच गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी टॉप -10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात पर दर्ज हैं कई मामले जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। बिहार एसटीएफ और जहानाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मोस्ट वांटेड अपराधी रंजीत कुमार यादव गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया कुख्यात मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव का रहने वाला है। उसे जेल भेजा गया। एसपी अरविंद प्रताप सिंह के हवाले से शनिवार को यह जानकारी दी गई। इसकी पुष्टि कर उन्होंने बताया है कि रंजीत यादव जिले के टॉप - 10 अपराधियों की सूची में शामिल रहा है। उसपर पटना और जहानाबाद जिले के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।
खबर के अनुसार जहानाबाद नगर थाने में दर्ज एक मामले में पूर्व में वह जेल गया था। फिलहाल वह मखदुमपुर थाना में दर्ज डकैती और आर्म्स एक्ट मामले में पकड़ा गया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को उससे कई सुराग हासिल हुए हैं। एसपी ने जानकारी दी है कि 3 फरवरी 2020 को मखदुमपुर में एक गैस एजेंसी के कर्मी से 13 लाख रुपए की लूट हुई थी। उस कांड में रंजीत कुमार यादव शामिल था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।