Hindi Newsबिहार न्यूज़जहानाबादThe group of Buddhist religions reached equal

बौध धर्मालंबियों का जत्था बराबर पहुंचा

मखदुमपुर प्रखंड के बराबर पर्यटक स्थल पर विभिन्न जगहों से सैलानियों का आना शुरू हो गया है। कोरोना काल में पहली बार बौध धर्मालंबियों का जत्था शनिवार को बराबर...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSat, 13 March 2021 03:00 PM
share Share

जत्थे में 70 लोग थे शामिल, बराबर के वादियों का किया अवलोकन

सतघरवा गुफा एवं नागार्जून गुफा देखकर गद-गद हुए लोग

मखदुमपुर। निज संवाददाता

मखदुमपुर प्रखंड के बराबर पर्यटक स्थल पर विभिन्न जगहों से सैलानियों का आना शुरू हो गया है। कोरोना काल में पहली बार बौध धर्मालंबियों का जत्था शनिवार को बराबर पहुंचा। विभिन्न वाहनों पर सवार होकर 70 लोग बराबर आए थे। सभी यूपी के बरेली के रहने वाले थे। केयर टेकर ने बताया कि सभी बौध धर्मालंबी थे। जत्थे में शामिल लोग मुख्य रुप से सम्राट अशोक के बनाए गए स्तूप और धार्मिक स्थलों का अवलोकन करने के लिए आए थे। श्रद्धालुओं ने सतघरवा गुफा एवं नागार्जून गुफा का विस्तृत अवलोकन किया। सम्राट अशोक के द्वारा बनाए गए इन गुफाओं को देखकर गदगद हो गए। बुद्धमं शरणं गच्छामी की गूंज सुनाई पड़ रही थी। केयर टेकर ने बताया कि सतघरवा गुफा के पास सामुहिक रुप से बैठकर बौद्ध धर्मालंबियों ने मंत्रोच्चारण के साथ ध्यान लगाया। इन लोगों ने बराबर के ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी हासिल की। पूरे दिन पहाड़ी क्षेत्रों का भ्रमण किया। ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों को अपने कैमरे में कैद किया। इसके बाद बौद्ध लंबियों का जत्था बोधगया के लिए प्रस्थान कर गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें