लूट कांड का आरोपी गिरफ्तार
मखदुमपुर ,निज संवाददाता। गैस एजेंसी के संचालक से हथियार के बल पर पैसे की लूट हुई थी। जिसमें वह आरोपी था। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादFri, 9 May 2025 09:53 PM

मखदुमपुर ,निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में एसटीएफ की टीम के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी में लूट कांड का नामजद अभियुक्त रंजीत यादव को गिरफ्तार किया गया। 2020 में बैंक ऑफ़ इंडिया मखदुमपुर ब्रांच के गेट पर 13 लाख से अधिक रुपए की लूट हुई थी। गैस एजेंसी के संचालक से हथियार के बल पर पैसे की लूट हुई थी। जिसमें वह आरोपी था। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।