Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsRising Incidents of Fire in Arwal Due to Heat and Winds

चार जगहों पर आग लगने से हजारों का नुकसान

अरवल, निज संवाददाता।शनिवार को जिले में चार जगहों पर आग लगने की घटनाएं हुई। जिसमें शहर तेलपा थाना क्षेत्र के पछुआ बिगहा में एक बगीचे में आग लग गयी।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSat, 26 April 2025 10:24 PM
share Share
Follow Us on
चार जगहों पर आग लगने से हजारों का नुकसान

अरवल, निज संवाददाता। पछुआ हवा एवं गर्मी के कारण अगलगी की घटनाएं बढ़ गयी है। शनिवार को जिले में चार जगहों पर आग लगने की घटनाएं हुई। जिसमें शहर तेलपा थाना क्षेत्र के पछुआ बिगहा में एक बगीचे में आग लग गयी। जिसमें कई पेड़ जल गए। बाद में फायर ब्रिगेड के वाहन जाकर बुझाने का काम किया है। वहीं भदासी के एक घर में आग लग गयी। सुखी बीघा गांव में मोबाइल टावर के पास आग लगने की घटना हुई। इसके बाद ब्रिगेड की टीम पहुंचकर आग पर काबू पाया।आईयारा गांव में पुआल के गांज में आग लग गयी। जिसमें किसान का हजारों का पुआल जलकर नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड के सहायक अग्निशमन पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि जिले में जहां पर भी आग लग रही है और सूचना प्राप्त हो रही है तो अग्नि फायर टीम भेज कर बुझाया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें