बंगाल की सीएम एवं बांग्लादेश के शासक का किया पुतला दहन
बांग्लादेशी शासक मोहम्मद युनूस के खिलाफ की गई नारेबाजी, इसके पूर्व भाजपा नेताओं ने करपी में जुलूस निकाला तथा बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बांग्लादेशी शासक मोहम्मद युनूस के खिलाफ की गई नारेबाजी करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित जगदेव चौक पर रविवार की शाम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एवं बांग्लादेश के शासक मोहम्मद युनूस का पुतला दहन किया गया। इसके पूर्व भाजपा नेताओं ने करपी में जुलूस निकाला तथा बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बांग्लादेशी शासक मोहम्मद युनूस के खिलाफ भी नारेबाजी हुई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के करपी मंडल महामंत्री गुड्डू शर्मा तथा संचालन मंडल महामंत्री रमेश पांडे ने किया। जगदेव चौक पर पुतला दहन के पश्चात सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सह पूर्व जिला पार्षद आनंद चंद्रवंशी ने कहा कि भारत ने अपने सैकड़ों सैनिकों को कुर्बान कर बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी दिलाई थी। भारत ने अपना नुकसान करके भी बांग्लादेश को आगे बढ़ाया। जबकि बांग्लादेश की हरकतें अब हैरान करने वाली है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। वहां अल्पसंख्यक सिख ईसाई बौद्ध भी सुरक्षित नहीं है। कभी बांग्लादेश के जानी दुश्मन रहे पाकिस्तान और चीन आज उसका हितैषी बना हुआ है। इस मामले पर भारत सरकार को कड़ा एक्शन लेना चाहिए।भाजपा नेता वेंकटेश शर्मा ने कहा कि बांग्लादेश और भारत एक समय दोस्त हुआ करते थे। लेकिन आज बांग्लादेश भारत के बजाय पाकिस्तान एवं चीन को अपना बना रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के मामले में मौन हैं। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम होगी। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुन्नी चंद्रवंशी, मुकुल पटेल, शैलेश सिंह ,अर्जुन सिंह, मुकेश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, दशरथ किशोर, शारदा सिंह, ब्रजेश सिंह, उमेश खत्री समेत दर्जनों भाजपाई शामिल थे। फोटो- 20 अप्रैल अरवल- 21 कैप्शन- करपी जगदेव चौक पर बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते भाजपाई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।