Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsProtest Against Corruption in Kurtha Farmers Demand Urgent Action

यूरिया खाद की समस्या को लेकर 3 को धरना देंगे किसान

यूरिया खाद की समस्या को लेकर 3 को धरना देंगे किसान यूरिया खाद की समस्या को लेकर 3 को धरना देंगे किसान

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSat, 22 Feb 2025 11:13 PM
share Share
Follow Us on
यूरिया खाद की समस्या को लेकर 3 को धरना देंगे किसान

कुर्था, एक संवाददाता। कुर्था प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अहमदपुर हरणा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया जितेन्द्र शर्मा, राजद जिला महासचिव मंटू कुशवाहा, सामाजिक कार्यकर्ता खालिक अंसारी प्रखंड क्षेत्र के सर्वदल व सर्व समाज के लोगों के साथ 3 मार्च को कुर्था प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। उक्त बातों की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस कर दी। उन्होंने कहा कि कुर्था प्रखंड क्षेत्र के किसान यूरिया खाद को लेकर खासे परेशान हैं। खाद के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। इस स्थिति से किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों द्वारा गेहूं में पटवन कर दिया है पानी के बाद यूरिया खेतों में डालना आवश्यक होता है अब धीरे-धीरे खेतों की नमी जा रही है, लेकिन दुकानों में यूरिया पिछले कई दिनों से नहीं मिल रही है जिसके कारण किसान पैसा लेकर इधर उधर दौड़ रहे हैं और कोई सुनने वाला नहीं है उन्होंने कहा विभिन्न विभागों में ब्याप्त भ्रस्टाचार से जनता परेशान हैं और सरकार सोई हुई है कोई सुनने वाला नहीं है ऐसे में कृषि विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अन्य विभागों में व्याप्त भ्रस्टाचार सहित किसानों के इन सभी मुद्दों को लेकर सर्व दल व सर्व समाज के लोगों के साथ 3 मार्च को कुर्था प्रखंड मुख्यालय में विशाल धरना दिया जाएगा। जिसमें आवास योजना में नाम जोड़ने में धांधली, दाखिल खारिज में धांधली, खाद की कालाबाजारी सहित विभिन्न विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें