Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsPolice Raids Hotels in Arwal Four Arrested in Illegal Activities

होटल में की छापेमारी, धराए युवक युवती

अरवल निज संवाददाता। दोनों लड़का लड़की को आपत्तिजनक स्थिति में पुलिस ने होटल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लड़का का नाम मोहित कुमार है जो नवगछिया भागलपुर का रहने वाला है।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादFri, 21 Feb 2025 11:06 PM
share Share
Follow Us on
होटल में की छापेमारी, धराए युवक युवती

अरवल निज संवाददाता। अरवल पुलिस द्वारा गुरुवार की रात्रि शहर के कई होटलों में छापेमारी की गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के नेतृत्व में की गई छापेमारी में शहर के किशोर लाइट हाउस अहियापुर के कमरों से दो लड़का एवं दो लड़की को गिरफ्तार किया गया है। दोनों लड़का लड़की को आपत्तिजनक स्थिति में पुलिस ने होटल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लड़का का नाम मोहित कुमार है जो नवगछिया भागलपुर का रहने वाला है। दूसरा लड़का सुधांशु कुमार अरवल का रहने वाला है। दोनों लड़कों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेजा गया है। दोनों लड़कियों की मेडिकल जाच कराई गई है एवं उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। कोर्ट के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सदर थानाध्यक्ष मोहम्मद अली साबरी ने बताया कि शहर के होटलो में हो रहे अवैध देह व्यापार के खिलाफ छापेमारी चलेगा। किसी भी हाल में होटल में अनैतिक देह व्यापार नहीं होने दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें