भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
अरवल में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने बूथ संख्या 10 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। यह कार्यक्रम का 119 वां संस्करण था। तिवारी ने...

अरवल, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने अरवल ग्रामीण मंडल के शक्ति केन्द्र सकरी में बूथ संख्या 10 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुना। यह इस कार्यक्रम का 119 वां संस्करण था। उनका यह रेडियो कार्यक्रम सुबह 11 बजे से ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो न्यूज और मोबाइल एप पर प्रसारित किया गया। मन की बात पर जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने बूथ कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है। उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात कार्यक्रम में कभी राजनीति पर बात नहीं की। उन्होंने हमेशा राष्ट्र की बात की। समाज की बात की। ‘मन की बात कार्यक्रम से हमें एक दिशा मिलती है। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से बातचीत की है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भास्कर कुमार, अरवल ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। 23 फरवरी, जेहाना: -14 फोटो कैप्सन- अरवल ग्रामीण मंडल के शक्ति केन्द्र सकरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम सुनते लोग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।