देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की मनायी गयी पुण्यतिथि
देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की मनायी गयी पुण्यतिथिदेश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की मनायी गयी पुण्यतिथि

अरवल, निज संवाददाता भारत के पहले शिक्षा मंत्री महान स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद की 67वीं पुण्यतिथि शनिवार को अरवल जिला कांग्रेस मुख्यालय श्रीकृष्ण आश्रम अरवल में जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा के नेतृत्व में मनायी गयी। पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते डॉ धनंजय शर्मा ने बताया कि मौलाना आजाद का जन्म 11 नवम्बर 1888 को सउदी अरब के मक्का शहर में हुआ था तथा प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा भी वहीं हुई। बाद में उच्च शिक्षा कोलकाता से प्राप्त किया महात्मा गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लिया। उन्होंने असहयोग आंदोलन, भारत छोड़ो, खिलाफत आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया और अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्र भारत में पहले शिक्षा मंत्री बने और शिक्षा के क्षेत्र में अनेक कार्य किया। वे अनेक पुस्तकों के रचयिता भी रहे जिनमें मुख्य " गुब्बार ए खातिर" उनकी बहुत प्रचलित और चर्चित पुस्तक रही है। वे भारत विभाजन के खिलाफ थे लेकिन उनकी एक ना सुनी गई। इस पुण्यतिथि समारोह में जिलाध्यक्ष डॉक्टर धनंजय शर्मा, कोषाध्यक्ष निसार अख्तर अंसारी, उपाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा, शौकत अंसारी, जावेद अख्तर, संजय कुमार सिंहा, भोलानाथ गोस्वामी, संजय कुमार शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित किए। 22 फरवरी, जेहाना: -05 फोटो कैप्सन- अरवल स्थित जिला कांग्रेस के कार्यालय में देश के प्रथम शिक्षा मंत्री के चित्र पर माल्यार्पण करते कार्यकर्ता
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।