Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsLand Dispute Crisis Residents Frustrated by Absence of Revenue Officer in Parasi Thana

परासी थाना के जनता दरबार में नहीं आते अंचलाधिकारी

मेहंदीया, एक संवाददाताइस थाना में सप्ताह के मंगलवार एवं शनिवार को जनता दरबार लगता है। परासी थाना क्षेत्र में अरवल एवं कलेर प्रखंड के दोनों ग्रामों का क्षेत्र पड़ता है।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादMon, 7 April 2025 10:19 PM
share Share
Follow Us on
परासी थाना के जनता दरबार में नहीं आते अंचलाधिकारी

मेहंदीया, एक संवाददाता परासी थाना में भूमि विवाद को लेकर मंगलवार के दिन लगने वाले जनता दरबार में अंचलाधिकारी के नहीं आने से थाना क्षेत्र के लोग काफी परेशान है एवं मायुस हैं। गौरतलब हो कि जिले के परासी थाना में सप्ताह के दो दिन जमीन संबंधी समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इस थाना में सप्ताह के मंगलवार एवं शनिवार को जनता दरबार लगता है। परासी थाना क्षेत्र में अरवल एवं कलेर प्रखंड के दोनों ग्रामों का क्षेत्र पड़ता है। अरवल प्रखंड के लोगों का जनता दरबार मंगलवार एवं कलेर प्रखंड के लोगों का जनता दरबार का शनिवार का आयोजन होता है। लेकिन मंगलवार के दिन होने वाले अरवल प्रखंड के लोगों के लिए जनता दरबार में अरवल के अंचलाधिकारी के नहीं आने से लोग काफी परेशानी अनुभव कर रहे हैं। बहादुरपुर निवासी झुना सिंह, अमरा निवासी अनिल तिवारी, शम्भू तिवारी, पपु तिवारी, नवल किशोर, परशुरामपुर निवासी राम ध्यान शर्मा आदि ने बताया कि अंचलाधिकारी के नही आने से लोगो की जमीन से सम्बंधित कई समस्याएं जस की तस पड़ी हुई है। वहीं परासी थानाध्यक्ष अनवर अली ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद को बगैर अंचलाधिकारी के निपटाना संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में अंचलाधिकारी के नहीं आने से जमीन संबंधी विवाद का निपटारा सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस के द्वारा जो कुछ हो सकता है, किया जाता है। लेकिन, अंचलाधिकारी के हाथों ही बहुत सारे विवाद का समाधान होता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें