Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsJan Suraj Meeting in Arwal Support for Prashant Kishor s Vision for Bihar

प्रशांत किशोर के संघर्ष के साथ है बिहार की जनता

अरवल, निज प्रतिनिधि।बैठक में मुख्य रूप से बिहार प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रंजय कुमार, अभियान समिति के मनोज कुमार वत्स, महिला नगर अध्यक्ष संगीता कुमारी के अलावे अन्य लोग शामिल...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादFri, 14 Feb 2025 10:58 PM
share Share
Follow Us on
प्रशांत किशोर के संघर्ष के साथ है बिहार की जनता

अरवल, निज प्रतिनिधि। जन सुराज विचार मंच की बैठक सदर प्रखंड के हसनपुर पैक्स गोदाम परिसर में हुई, जिसकी अध्यक्षता जन सुराज विचार मंच जिला प्रमुख देवेंद्र कुमार और संचालन जिला कमेटी प्रवक्ता विजेंद्र शर्मा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से बिहार प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रंजय कुमार, अभियान समिति के मनोज कुमार वत्स, महिला नगर अध्यक्ष संगीता कुमारी के अलावे अन्य लोग शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य रंजय कुमार ने कहा कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर जनता के सुंदर राज्य के लिए पिछले दो वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान इन्होंने जनता के बीच वही दावे किए हैं, जिन्हें शत प्रतिशत पूरा करने का दम- खम रखते हैं। अपने वादा को पूरा करने के लिए जनता के बीच जाकर जाकर अध्ययन करते हैं। जबकि अन्य दलों के लोग वादा करने के बाद जनता की समस्याओं से कोसों दूर हो जाते हैं। बिहार की जनता प्रशांत किशोर के फैसले के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार है। नीतीश कुमार जनता को ठगने के लिए जिलों में यात्राएं कर रहे हैं। कुछ चिन्हित स्थानों पर रंग रोगन कर विकास की परिभाषा गढ़ने में लगे हुए हैं। आने वाले समय में जनता भी उसी हिसाब से जवाब देगी। प्रखंड प्रमुख कुंती देवी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशांत किशोर के हाथों को मजबूती प्रदान कर सुंदर राज स्थापित की जा सकती है। मनोज वत्स ने कहा कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के द्वारा पांच सूत्री कार्यक्रम पर कार्य किया जा रहा है। बैठक में विजेंद्र शर्मा, विमल ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह, शिवकुमार विश्वकर्मा, पंच राजदेव चौधरी, राम आधार राय, बृजनंदन प्रसाद, भोला पासवान, जगन्नाथ चौधरी, दीपक कुमार, राहुल कुमार, धीरेंद्र राय, बच्चा राय, निर्भय पासवान, चंदन कुमार के अलावे अन्य लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें