Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsIndian Budget Focuses on Tourism Development in Bodh Gaya and Rajgir

बजट से बराबर के विकास की बढ़ी उम्मीदें

मखदुमपुर, निज संवाददाता।दोनों जगह पर घूमने आए पर्यटक बराबर भी पहुंचेंगे। बिहार सरकार के द्वारा गया से सीधे बराबर को जोड़ने के लिए सड़क के बनाने का प्रस्ताव है।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSat, 1 Feb 2025 10:31 PM
share Share
Follow Us on
बजट से बराबर के विकास की बढ़ी उम्मीदें

मखदुमपुर, निज संवाददाता। संसद में केंद्रीय बजट पेश किया गया जिसमें पर्यटन क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई है। बजट के अनुसार देश के 50 शीर्ष पर्यटक स्थलों को विकसित किया जाएगा। इस कड़ी में अगर बोधगया और राजगीर को रखा जाता है तो बराबर को भी काफी फायदा होगा। दोनों जगह पर घूमने आए पर्यटक बराबर भी पहुंचेंगे। बिहार सरकार के द्वारा गया से सीधे बराबर को जोड़ने के लिए सड़क के बनाने का प्रस्ताव है। गया और बोधगया आने वाले देसी और विदेशी पर्यटक स्थानी से बराबर के रास्ते राजगीर जा सकते हैं। इससे उम्मीद है कि बराबर में विकास को गति मिलेगा। चेतन बढ़ावा देने के लिए सरकार आदित्य प्रबंधन आदि के लिए ट्रेनिंग की सुविधा भी दे रही है। ट्रेनिंग लेकर युवक लोग लाभ उठा सकते हैं। सरकार के द्वारा हाल ही में पर्यटन क्षेत्र के गांव में अपने घर में भी सैलानी को ठहराने की अनुमति दी गई है। ग्रामीण लोग अपने घर के बाहरी भाग को रेस्ट हाउस की तरह बना सकते हैं। इससे पर्यटक उद्योग को काफी बढ़ावा मिलेगा लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। हाल के दिनों में बराबर में नेचर एडवेंचर की सुविधा भी मिल रही है। सरकार अगर ध्यान देती है तो बराबर में बंद दोनों होटल खुल सकते हैं। गुफा के पास सुविधा बढ़ाने की आवश्यकता है। बराबर क्षेत्र के हरा भरा बनाकर और आकर्षक बनाया जा सकता है। बराबर पहाड़ी पर वर्षा जल का संग्रह करने की व्यवस्था हो सकता है। जलाशय में पानी की सुविधा होने पर नौका विहार फिर से चालू हो सकता है। स्थानीय टूरिस्ट गाइड राकेश कुमार ने बताया कि भारत सरकार के पर्यटन नीति से काफी उम्मीद बन रही है। फोटो- 01 फरवरी जेहाना- 16 कैप्शन- मखदुमपुर प्रखंड स्थित ऐतिहासिक बराबर स्थित सिद्धेश्वरनाथ मंदिर।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें