Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsFoundation Laid for New Health Center in Umta Village with 5 5 Million Funding

उमता में उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया गया शिलान्यास

जिप के 55 लाख रुपये की राशि से भवन का होगा निर्माण, मखदुमपुर प्रखंड के धरनई पंचायत के उमता गांव में उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन का शिलान्यास किया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादMon, 12 May 2025 10:22 PM
share Share
Follow Us on
उमता में उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया गया शिलान्यास

जिप के 55 लाख रुपये की राशि से भवन का होगा निर्माण भवन निर्माण होने पर इलाज कराने में होगी सहुलियत मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर प्रखंड के धरनई पंचायत के उमता गांव में उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन का शिलान्यास किया गया। धरनई पंचायत के मुखिया गुडू कुमार उर्फ राजनाथ यादव ने उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन के निर्माण को लेकर सोमवार को धूमधाम से भूमि पूजन किया। मुखिया ने बताया कि जिला बोर्ड की राशि से उप स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण किया जा रहा है। बता दें कि पूर्व में बने उप स्वास्थ्य केन्द्र का भवन जर्जर होने के कारण लोगों को इलाज कराने में परेशानी होती थी।

वहीं एनएच 22 के उस पार पूर्व से उप स्वास्थ्य केन्द्र अवस्थित था। सड़क के चाट में आ जाने व भवन जर्जर होने के कारण फिर से नये भवन का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने जिला बोर्ड अध्यक्ष रानी कुमारी को भी राशि प्रदान के लिए धन्यबाद दिया। फोटो- 12 मई जेहाना- 14 कैप्शन- मखदुमपुर प्रखंड के उमता गांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का भूमि पूजन करते मुखिया गुडू कुमार उर्फ राजनाथ यादव।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें