हमीद नगर परियोजना और पंचतीर्थ धाम का कब होगा विकास
दोनों पर कोई घोषणा नहीं होने से किसानों में मायूसी, कुर्था के लोगों को इस बार विश्वास था मुख्यमंत्री आएंगे तो कुर्था के लिए कुछ न कुछ लाएंगे। पर ऐसा हो न सका।

दोनों पर कोई घोषणा नहीं होने से किसानों में मायूसी कुर्था, निज संवाददाता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा में पंचतीर्थ धाम और हमीद नगर पुनपुन परियोजना परियोजना पर कोई घोषणा नहीं होने से किसानों के अलावा आम लोगों में मायूसी है। कुर्था के लोगों को इस बार विश्वास था मुख्यमंत्री आएंगे तो कुर्था के लिए कुछ न कुछ लाएंगे। पर ऐसा हो न सका। पंचतीर्थ और सम्पूर्ण मगध क्षेत्र का चिरप्रतिक्षित लोकोपयोगी योजना हमीद नगर परियोजना के लिए कुछ नहीं कहना कुर्था वासियों के लिए मलाल ही रह गया। गौरतलब हो कि प्रत्येक वर्ष गया में पितृ पक्ष में पितरों के उद्धार के लिए भारत ही नहीं विश्व के सनातनी गया श्राद्ध करने को आते हैं। इस दौरान प्रथम पिंड दान पुनपुन नदी के पावन तट पर स्थित पांडव तीर्थ पंचतीर्थ में ही करते हैं। विभिन्न धार्मिक ग्रंथों में उल्लेख मिलता है कि पांडवों ने अपने पितरो के उद्धार के लिए पंचतीर्थ में ही प्रथम पिंड दान किया था। इसके पश्चात ही गया के विष्णुपद आदि विभिन्न स्थानों पर पिंड दान किया था। तब से आज तक पिंड दानी पंचतीर्थ में प्रथम पिंडदान को आते हैं। पंचतीर्थ जाने वाली सड़क जर्जर है। वर्षा के दिनों में जल जमाव आदि के कारण पवित्र स्थल कीचड़ आदि से भर जाते हैं। ऐसे में सैलानियों को काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जिला प्रशासन और सरकार भी पंचतीर्थ के विकास से उदासीन है। इस बार पर्यटक क्षेत्र के रूप में पंचतीर्थ को विकसित करने की आस लोगों में जगी थी पर, पुरानी योजनाओं को दुहाराता हुआ देख लोगों को निराशा ही हाथ लगी है। इसी प्रकार हमीद नगर पुनपुन परियोजना अभी भी खटाई में पड़ा है। उक्त दोनों मुद्दे कुर्था के लोगों के लिए जीवन रेखा हैं। पर प्रगति यात्रा में भी इस पर कोई विचार नहीं किया जाना निराशा जनक है। फोटो- 15 फरवरी अरवल- 12 कैप्शन- कुर्था प्रखंड के पंचतीर्थ धाम स्थित पौराणिक मंदिर।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।