महिला संवाद में कुटीर उद्योग लगाने की रखी मांग
कुर्था, एक संवाददाता। वही 55 महिलाओं के द्वारा पंचायत में कुटीर उद्योग लगाने की मांग रखी गई ताकि इसी गांव में महिलाओं और उनके परिवार के सदस्यों को रोजगार मिल सके।

कुर्था, एक संवाददाता। कुर्था प्रखंड कार्यालय में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खेमकरण सराय पंचायत के सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में संबंधित पम्पलेट वितरण किया गया। वही 55 महिलाओं के द्वारा पंचायत में कुटीर उद्योग लगाने की मांग रखी गई ताकि इसी गांव में महिलाओं और उनके परिवार के सदस्यों को रोजगार मिल सके। जीविका दीदियों ने अपने समूहों की बैठक करने हेतु जीविका भवन बनाने की मांग रखी। संवाद में महिलाओं ने आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड बनाने की भी मांग रखी। संवाद कार्यक्रम में प्रखंड परियोजना प्रबंधक चंदन कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं को अपनी इच्छा और सुझाव को रखने का अवसर प्रदान कर रहा है।
इससे महिलाओं के विकास में मदद मिलेगी। गौरतलब हो कि कुर्था प्रखंड क्षेत्र में चल रहे महिला संवाद कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी में नयी उम्मीद जगा दी है। जीविका की ओर से संचालित इस विशेष पहल के तहत अब तक 37 ग्राम संगठनों में कार्यक्रम आयोजित हो चुका है। 13 दिनों में पांच हजार से ज्यादा महिलाएं इन आयोजनों में भाग ले चुकी हैं। कार्यक्रम में महिलाएं खुलकर अपनी समस्याएं और आकांक्षाएं साझा कर रही हैं। उनकी प्रमुख मांगों में शौचालय निर्माण, पक्की गलियों का निर्माण, उच्च शिक्षा के लिए विद्यालय, पुस्तकालय, योग्य शिक्षकों की नियुक्ति, चिकित्सकों की उपलब्धता, विवाह भवन, छात्रवृत्ति एवं पोशाक राशि में वृद्धि, सामुदायिक एवं जीविका भवन, और बैंक ऋण पर ब्याज दर में कमी जैसे मुद्दे शामिल हैं। कार्यक्रम में सामुदायिक समन्वयक जय प्रकाश कुमार सहित कई अन्य कर्मी शामिल थे। फोटो- 05 मई अरवल- 18 कैप्शन- कुर्था प्रखंड कार्यालय में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।