अति पिछड़ा माता- बहन संवाद यात्रा का हुआ आयोजन
घोसी में आम जनता पार्टी ने अति पिछड़ा माता बहन संवाद यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया। पार्टी अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा कि अति पिछड़ा समाज की महिलाएं केवल वोट बैंक नहीं हैं, उन्हें अपने...

घोसी, निज संवाददाता आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के द्वारा रविवार को हाई स्कूल के खेल मैदान में अति पिछड़ा माता बहन संवाद यात्रा कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा कि अतिपिछड़ा समाज की महिलाओं को आज तक सिर्फ वोट बैंक के रूप में सभी दलों ने इस्तेमाल किया है। अतिपिछड़ा माता- बहन संवाद यात्रा रथ समाज की बहनों और माताओं को प्रेरित करेगी कि अपने अधिकार को संघर्ष करके प्राप्त करना है। सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे मिले, इस पर भी उन्होंने जिलाध्यक्ष को उनके संपर्क में रहने को कहा। माता - बहनों से अपील किया है कि आम जनता पार्टी राष्ट्रीय सरकारी योजनाओं में लाभ दिलाने में मदद करेगी। इस मौके पर पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि वात्सायन ने कहा कि आगामी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में अतिपिछड़ा समाज को एकजुट कर आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के प्रत्याशी को वोट करना है। इस मौके पर पार्टी के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद परवेज खान, राष्ट्रीय महासचिव शिवनाथ ,राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुदर्शन सिंह, राष्ट्रीय सचिव राम किशोर सिंह, प्रभारी बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर, बिहार प्रदेश महासचिव मधुबाला देवी, बिहार प्रदेश सचिव राज कुमार चंद्रवंशी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा) रेखा कुमारी, बिहार प्रदेश संगठन मंत्री राकेश रौशन, जिलाध्यक्ष राज कमल वर्मा, घोसी प्रखंड अध्यक्ष दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष भूषण कुमार, मोदनगंज प्रखंड अध्यक्ष समिनदर सिंह चंद्रवंशी, मखदुमपुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार, मखदुमपुर विधान सभा प्रभारी अरुण कुमार सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।