Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsCelebration of Lord Parshuram s Birth Anniversary with Enthusiasm in Arwal

धूमधाम से मनी भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

जिले के ठाकुरबाड़ियों व मंदिरों में जन्मोत्सव को लेकर देखा जा रहा था उत्साह, भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बेहद उत्साह के साथ मनाया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादTue, 29 April 2025 10:13 PM
share Share
Follow Us on
धूमधाम से मनी भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

जिले के ठाकुरबाड़ियों व मंदिरों में जन्मोत्सव को लेकर देखा जा रहा था उत्साह भगवान परशुराम के चित्र पर श्रद्धालुओं ने किया पूजा व चढ़ाए पुष्प अरवल, निज संवाददाता। भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बेहद उत्साह के साथ मनाया गया। बैदराबाद स्थित ठाकुरवाड़ी में महंत स्वामी श्री जगर्नाथाचार्य जी द्वारा भगवान परशुराम जी की जयंती हवन पूजन कर के मनाई गई। सुबह 9 बजे महंत स्वामी श्री जगर्नाथाचार्य जी के द्वारा भगवान परशुराम का विशेष पूजन और हवन किया गया। उसके बाद महाआरती हुई। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने महर्षि परशुराम पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन शैली को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि आज की युवा पीढ़ी को भगवान परशुराम के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेना चाहिए। उनकी तरह दृढ़ संकल्प बन विभिन्न सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर समाज कल्याण की ओर अग्रसर रहना चाहिए। भगवान परशुराम की तरह माता-पिता के आज्ञा का पालन करते हुए जीवन को कृतार्थ करना चाहिए। जिससे माता-पिता के ऋण से मुक्त हो सके। परशुराम भगवान विष्णु के सातवें अवतार थे। पूजन कार्यक्रम में भाजपा अरवल विधानसभा संयोजक भास्कर कुमार, जिला कोषाध्यक्ष कुन्दन पाठक, जिला मंत्री टोनू मिश्रा, जिला कार्यालय मंत्री धनंजय कुमार, भाजपा नेता विक्की दुबे सहित कई लोग उपस्थित रहे। फोटो- 29 अप्रैल अरवल- 05 कैप्शन- अरवल के बैदराबाद ठाकुरबाड़ी में भगवान परशुराम की जयंती के मौके पर नमन करते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें