Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsBuddha Purnima Festival Celebrated in Jehanabad Emphasizing Peace Harmony and Moral Values

भगवान बुद्ध ने विश्व में दिए शांति का संदेश

बुद्ध के विचार शांति, सद्भाव और नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए अत्यंत प्रासंगिक , इस मौके पर बुद्ध मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादMon, 12 May 2025 10:16 PM
share Share
Follow Us on
भगवान बुद्ध ने विश्व में दिए शांति का संदेश

बुद्ध के विचार शांति, सद्भाव और नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए अत्यंत प्रासंगिक शहर के कोर्ट एरिया में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का हुआ आयोजन जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता स्थानीय कोर्ट एरिया स्थित को-ऑपरेटिव बैंक परिसर के मंडप में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर बुद्ध मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपस्थित लोगों के द्वारा भगवान बुद्ध के चरणों पर पुष्प अर्पित कर भगवान बुद्ध के विचारों पर विस्तृत परिचर्चा की गई। जिसमें करुणा, अहिंसा, मध्यम मार्ग और आत्मज्ञान जैसे सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस मौके पर डॉ अरविंद चौधरी ने कहा कि बुद्ध के विचार आज भी शांति, सद्भाव और नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं।

वहीं राजद के जिला महासचिव विनोद यादव ने कहा कि भगवान बुद्ध ने विश्व में शांति का संदेश दिए जो आज विश्व के लिए बहुत ही आवश्यक है। रामजीवन पासवान ने कहा कि विश्व की शांति एवं उन्नति के लिए भगवान बुद्ध ने घर छोड़कर विश्व भ्रमण पर निकल गए। वहीं संगीत शिक्षक अलबेला ने भगवान बुद्ध पर एक से बढ़कर एक संगीत का गायन कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एससी व एसटी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी ने की। जबकि संचालन जिला सचिव जीवन पासवान ने किया। कार्यक्रम में विद्यानंद चौधरी, सीताराम चौधरी, सूरज कुमार चौधरी, विजेंद्र चौधरी, प्रो. (डॉ) अरविंद कुमार, दीपक कुमार चौधरी, सूरज कुमार ,गोलू कुमार, रोशन कुमार ,अंकित कुमार, बृजेश कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें