बसपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस नेता उदित राज का पुतला फूंका
बसपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस नेता उदित राज का पुतला फूंका बसपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस नेता उदित राज का पुतला फूंका

अरवल, निज संवाददाता बहुजन समाज पार्टी के द्वारा बसपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में शनिवार को शहर के भगत सिंह चौक पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस नेता उदित राज का पुतला फूंका गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा था कि बहन मायावती जी को गला दबाकर मार देना चाहिए। उस बयान की जितनी भी भर्त्सना की जाए कम होगी। उन्होंने कहा कि जब तक उदित राज बहन कुमारी मायावती जी से माफी नहीं मांगेंगे तब तक बहुजन समाज पार्टी उदित राज के खिलाफ जन आंदोलन करता रहेगा। उन्होंने कहा कि बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चार बार मुख्यमंत्री बनकर उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में गरीबों के हक में अनेकों काम करने का काम किया है। पूरे देश में बहुजन समाज पार्टी को खड़ा करके बहन जी ने बहुजनों के लिए लड़ाई करते हुए अपने जीवन को सदा जीवन उच्च विचार के रूप में रखा है। पुतला दहन कार्यक्रम में बसपा नेता जिला पार्षद रंजन यादव, महासचिव अखिलेश कुमार उपाध्यक्ष, प्रोफेसर शिवकुमार चंद्रवंशी, सचिव दिलीप कुमार, प्रखंड अध्यक्ष मंटू यादव, संगठन मंत्री रजनीश यादव, राजेश यादव एवं सैकड़ो लोग उपस्थित थे। 22 फरवरी, जेहाना: -10 फोटो कैप्सन-अरवल में कांग्रेस नेता का पुतला दहन करते बसपा कार्यकर्ता
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।