Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsBJP Celebrates Pandit Deendayal Upadhyay s Death Anniversary in Kurtha

एकात्मक मानववाद के प्रणेता थे पंडित दीनदयाल

कुर्था, एक संवाददाता।पं. दीनदयाल उपाध्याय के संघर्षमय जीवन को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, भाजपा कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादTue, 11 Feb 2025 10:17 PM
share Share
Follow Us on
एकात्मक मानववाद के प्रणेता थे पंडित दीनदयाल

कुर्था, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा मंडल कार्यालय कुर्था में मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल मां भारती के सच्चे सपूत थे। पं. दीनदयाल उपाध्याय के संघर्षमय जीवन को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, भाजपा कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल की विचारधारा को अपनाते हुए उनके विचार और चिंतन के बल पर ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। जिला महामंत्री रामाशीष दास ने कहा कि पंडित दीनदयाल महामानव थे, जिनमें अद्भुत संगठन क्षमता थी और विचारों की गहराई भी थी। इस मौके पर मंडल महामंत्री संजय कुमार, वंशी मंडल प्रभारी लाला शर्मा, अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष मोहम्मद मेराजुद्दीन अहमद, भगवान प्रसाद, विजय मिश्रा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। फोटो- 11 फरवरी अरवल- 05 कैप्शन- कुर्था स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते भाजपाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें