Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsBJP Celebrates 46th Foundation Day with Enthusiasm in Karpi and Bansi

भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया

करपी, निज संवाददाता। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लहराया।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSun, 6 April 2025 09:58 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया

करपी, निज संवाददाता। करपी एवं बंसी प्रखंड में रविवार को भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। करपी मंडल अध्यक्ष अखिलेश पासवान एवं बंसी मंडल अध्यक्ष रिंकू कुमारी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने स्थापना दिवस काफी जोश और उमंग के साथ मनाया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लहराया। बंसी मंडल अध्यक्ष रिंकू कुमारी के द्वारा सोनभद्र गांव में स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजेश कुमार, सरदार रणविजय सिंह, नारायण शर्मा समेत दर्जनों भाजपा नेता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें