Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsAutumn Season Begins A Symbol of Change and Renewal

पतझड़ के मौसम में बाग- बगीचे मे आने लगा परिवर्तन

मखदुमपुर में ठंड समाप्त होने के साथ पतझड़ का मौसम शुरू हो गया है। पेड़ों से पुरानी पत्तियां गिर रही हैं और नई कोपले निकल रही हैं। यह मौसम परिवर्तन और नई ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। बाग-बगिचे और सड़कों...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादFri, 21 Feb 2025 11:07 PM
share Share
Follow Us on
पतझड़ के मौसम में बाग- बगीचे मे आने लगा परिवर्तन

मखदुमपुर, निज संवाददाता। ठंड के समापन के साथ पतझड़ का मौसम शुरू हो गया है। पतझड़ के मौसम आने के साथ पेड़ों से पुरानी पत्तियां गिरने लगी हैं और नई-नई लाल-लाल कोपले निकलने लगी है। इस परिवर्तन के कारण ही पतझड़ के मौसम को नई ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। तो वही दार्शनिको की दृष्टि में पतझड़ का मौसम यह दर्शाता है कि प्रकृति में कोई भी चीज स्थाई नहीं है। पुराने की जगह नए का स्थान आता है। पतझड़ का दृश्य चारों तरफ दिखाई दे रहा है। बाग बगीचे और सड़क के किनारे के पेड़ पौधे अपनी पुरानी पत्तियां छोड़ रही हैं। पत्ती विहीन पौधे ऐसे लग रहे हैं जैसे उन पर विपत्ति आ गया है। उन विपत्ति के बाद कहीं-कहीं पौधे में नई-नई पत्तियां भी निकल रही हैं। पतझड़ के साथ मौसम भी सुहाना हो चला है। शरद ऋतु की विदाई हो रही है तो धीरे-धीरे गर्मी का आगमन हो रहा है। गर्म कपड़ों का प्रयोग कम होने लगा है। फोटो- 21 फरवरी जेहाना- 07 कैप्शन- मखदुमपुर बाजार में पतझड़ के कारण गिरे पीपल के पते।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें