विदेश में पति, होली मनाने के बाद विवाहिता ने की खुदकुशी; दो लाइन के सुसाइड नोट में किसका नाम?
छपरा में होली मनाने के बाद एक विवाहिता ने खुदकुशी कर ली। दो लाइन के सुसाइड नोट्स में आत्महत्या का जिम्मेदार स्थानीय युवा व्यवसायी से जुड़े होने की चर्चा है। विवाहिता वंदना अपने मायके रसूलपुर चट्टी पर ही रहकर इलेक्ट्रिक और कपड़े की दुकान चलाती थी। पति विदेश रहता है।

छपरा जिले के रसूलपुर में होली मनाने के बाद विवाहिता ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतका रसूलपुर चट्टी की विश्वकर्मा शर्मा की 30 वर्षीया पुत्री वंदना देवी है। जिसका पति मनोज शर्मा विदेश में रहता है। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर बाद घटना की सूचना मिलते शव को बरामद कर लिया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा भेज दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से दो लाइन का लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
हालांकि सुसाइड नोट्स की बात का खुलासा पुलिस ने नहीं किया है। सुसाइड नोट्स में आत्महत्या का जिम्मेदार स्थानीय एक युवा व्यवसायी से जुड़े होने की चर्चा है। विवाहिता वंदना अपने मायके रसूलपुर चट्टी पर ही रहकर इलेक्ट्रिक और कपड़े की दुकान चलाती थी। बताया जाता है कि मृतका ने एक बार और सुसाइड करने का असफल प्रयास किया था। पुलिस मामले की जांच में लग चुकी है। छपरा सिवान रोड में एक किराये के मकान में रहती थी, उसे एक बेटी भी है। घटना के बाद होली खेल रहे रसूलपुर चट्टी के लोगों में मायूसी छा गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।