Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsYouth Prosperity Party Meeting in Vaishali Focus on Upcoming Elections

युवा समृद्धि दल की हुई बैठक में लिए गए कई निर्णय

हाजीपुर। संवाद सूत्र युवा समृद्धि दल की वैशाली जिला ईकाई संगठन की शुक्रवार को समीक्षा बैठक हाजीपुर के नारायणी नगर मुहल्ला में हुई।युवा समृद्धि दल की वैशाली जिला ईकाई संगठन की शुक्रवार को समीक्षा बैठक...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरSat, 26 April 2025 03:28 AM
share Share
Follow Us on
युवा समृद्धि दल की हुई बैठक में लिए गए कई निर्णय

हाजीपुर। संवाद सूत्र युवा समृद्धि दल की वैशाली जिला ईकाई संगठन की शुक्रवार को समीक्षा बैठक हाजीपुर के नारायणी नगर मुहल्ला में हुई। अध्यक्षता वैशाली नगर अध्यक्ष मनीष तिवारी ने की। सबसे पहले नगर अध्यक्ष ने संतोष सिंह की मां की असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। श्रद्धांजलि दी गई। समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि उत्तर बिहार प्रदेश अध्यक्ष (संगठन) निरंजन सिंह चौहान थे। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी अपने संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उम्मीदवार घोषित करेगी। जिसके लिए आप अभी से ही विधानसभा क्षेत्रों में मेहनत करें। पार्टी युवा पीढ़ी के अधिकार के लिए लड़ाई लड़कर युवाओं को रोजगार और राजनीति में अधिकार दिलाकर रहेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित सिंह के द्वारा वैशाली जिले में हाजीपुर, महुआ, और लालगंज विधानसभा क्षेत्र को चिन्हित किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार, प्रदेश सचिव किरण यादव एवं संगीता सिंह, अरविंद सिंह, संपुर्णानंद, कल्लू सिंह, माही सिंह, नरेन्द्र झा, बाबूलाल गौर, किरण कुमारी, अनिता कुमारी, अंकुश यादव, विकास कुमार, रंजन प्रसाद, आदि लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें