Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsWomen Dialogue Program in Sahdeai Buzurg Highlights Local Issues and Government Schemes

महिला संवाद में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया

सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र महिला संवाद में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बतायामहिला संवाद में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बतायामहिला संवाद में सरकार द्वारा चलाई जा रही...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरMon, 28 April 2025 05:04 AM
share Share
Follow Us on
महिला संवाद में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया

सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र केनया गांव पूर्वी रविवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जीविका दीदियां समेत अन्य स्थानीय महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया गया। महिला संवाद कार्यक्रम में पहुंचे संवाद वाहन में लगे डिस्प्ले पर सरकार द्वारा चलाए जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर मौजूद कई महिलाओं ने विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ के बारे में भी बताया। महिला संवाद के दौरान मौजूद महिलाओं ने ग्रामीण मुद्दे में शामिल शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत, जल निकासी के लिए नाला निर्माण पंचायत में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की जरूरत जैसी समस्याओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में जीविका के प्रखंड पदाधिकारी रविरंजन ने महिलाओं को उपस्थिति हेतु धन्यवाद दिया। क्षेत्रीय समन्वयक विशाल कुमार,सामुदायिक समन्वयक ज्योति कुमारी, गुड्डी कुमारी,विकेश कुमार, सामुदायिक मोब्लाइजर चमेली देवी, सीएफ सोनी देवी, ग्राम संगठन की लेखापाल ललिता देवी, समेत जीविका दीदी और स्थानीय महिलाएं मौजूद रही। सहदेई-01-सहदेई के नयागांवपूर्वी में आयोजित महिला संवाद के दौरान मौजूद दर्जनों महिलाएं व अन्य।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें