Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsTribute Ceremony Held for Late Principal Ramnath Singh in Mahua

पूर्व प्राचार्य के श्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग

महुआ, एक संवाददाता। प्रखंड की फुलवरिया वार्ड संख्या 4 में रविवार को दिवंगत पूर्व प्राचार्य की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके पैतृक आवास पर किया गया। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, समाजसेवी,...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरSun, 11 May 2025 10:37 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व प्राचार्य के श्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग

महुआ, एक संवाददाता प्रखंड की फुलवरिया वार्ड संख्या 4 में रविवार को दिवंगत पूर्व प्राचार्य की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके पैतृक आवास पर किया गया। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, समाजसेवी, ग्रामीण, गणमान्य आदि लोग पहुंचकर उन्हें सदा सुमन अर्पित किए। दिवंगत पूर्व प्राचार्य स्व रामनाथ सिंह के तैल चित्र पर लालगंज विधायक संजय सिंह, पूर्व प्रत्याशी जागेश्वर राय, डा आसमा परवीन के अलावा कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, ग्रामीण व गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यहां पर उपस्थित लोगों ने दिवंगत पूर्व प्राचार्य स्व रामनाथ सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। दिवंगत पूर्व प्राचार्य के पुत्र और केंद्रीय श्रम सेवा भारत सरकार के अधिकारी अभिषेक कुमार चौहान उर्फ बंटी, पुत्रवधू डॉ पूजा सिंह, पुत्री रीना सिंह, वीणा सिंह, ममता सिंह, रेखा सिंह आकांक्षा सिंह, संतोष कुमार, राजेश कुमार आदि ने आगंतुकों का स्वागत किया।

श्रद्धांजलि सभा में लोगों की भीड़ रही। महुआ 02- महुआ के फुलवरिया में पूर्व प्राचार्य स्व रामनाथ सिंह को श्रद्धांजलि देते विधायक, पूर्व प्रत्याशी व अन्य।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें