Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsTragic Drowning Incident During Chhath Puja Claims Life of 12-Year-Old in Raighopur

छठ पूजा के दौरान गंगा नदी में नहाने के क्रम में डूबने से किशोर की मौत

राघोपुर। संवाद सूत्र छठ पूजा के दौरान गंगा नदी में नहाने के क्रम में डूबने से किशोर की मौतछठ पूजा के दौरान गंगा नदी में नहाने के क्रम में डूबने से किशोर की मौतछठ पूजा के दौरान गंगा नदी में नहाने के...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरFri, 4 April 2025 10:37 PM
share Share
Follow Us on
छठ पूजा के दौरान गंगा नदी में नहाने के क्रम में डूबने से किशोर की मौत

राघोपुर। संवाद सूत्र जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के जुड़ावनपुर बरारी पंचायत शिवनगर काशी घाट पर शुक्रवार के अपराह्न में छठ पूजा के दौरान गंगा नदी में नहाने के क्रम में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों एवं जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग एवं स्थानीय थाना की पुलिस घाट पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने घंटों मशक्कत के बाद नदी से शव को बाहर निकाला। लेकिन तबतक किशोर की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान स्थानीय हरबंस मिश्रा के 12 वर्षीय पुत्र स्वराज कुमार उर्फ सौरभ कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार स्वराज कुमार की दादी छठ पूजा की थी। वह दादी और अपने परिवार के साथ छठ पूजा को लेकर शुक्रवार की सुबह काशी घाट गया था। इसी दौरान वह गंगा नदी में स्नान करने लगा। स्नान करने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जाकर डूब गया। मौके पर जूटे स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही राघोपुर प्रखंड के उप प्रमुख प्रिया रानी एवं सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार यादव पीड़ित परिजनों से मिले। इसकी सूचना राघोपुर अंचलाधिकारी दीपक कुमार को दी एवं पीड़ित परिवार के लोगों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। इस संबंध में जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि एक बालक के डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। राघोपुर-01-घटना के बाद मृतक के घर पर जुटे हुए ग्रामीणों की भीड़।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें