Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsTragic Drowning Incident 12-Year-Old Boy Dies in Kund Pokhar Lalganj

पोखर में डूबने से एक किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

लालगंज। संवाद सूत्र रविवार को लालगंज नगर परिषद लालगंज के वार्ड संख्या 12 स्थित में बर्बन्ना गांव के एक किशोर की मौत कुंड पोखर में डूबने से हो गई। रविवार को लालगंज नगर परिषद लालगंज के वार्ड संख्या 12...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरSun, 11 May 2025 10:35 PM
share Share
Follow Us on
पोखर में डूबने से एक किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

लालगंज। संवाद सूत्र रविवार को लालगंज नगर परिषद लालगंज के वार्ड संख्या 12 स्थित में बर्बन्ना गांव के एक किशोर की मौत कुंड पोखर में डूबने से हो गई। किशोर की डूबने की जानकारी परिजनों को मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और देखते ही देखते कुंड पोखर से लेकर मुहल्ले तक लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना लालगंज थाना और अंचल अधिकारी स्मृति साहनी को भी दी गई। मिली जानकारी के अनुसार लालगंज नगर परिषद क्षेत्र के के बरबन्ना गांव के अरविंद कुमार साह के 12 वर्षीय बेटा सीबू कुमार शनिवार को अपने ही मुहल्ले के चार पांच बच्चों के साथ खेलने के बाद दोपहर में नगर परिषद क्षेत्र के मथुरापुर कुंड पोखर में स्नान करने गया।

वहां स्नान करने के क्रम में अचानक पैर फिसलने से सीबू कुमार डूबने लगा। यह देख साथ नहा रहे अन्य बच्चों ने जोर जोर से शोर मचाया। किसी तरह उसे बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही घर वाले सहित आस पास के लोग भी पहुंचे। परिजन आनन फानन में उसे डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद प्रतिनिधि धर्मेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिजनों को ढांढ़स बंधाया। साथ ही लालगंज थाना और अंचलाधिकारी स्मृति साहनी को घटना से अवगत कराया। मृतक अपने छह भाई बहन में सबसे छोटा था और पास के विधालय में पांचवां वर्ग में पढ़ता था। घटना के बाद परिजन बच्चे के शव से लिपटकर रो रहे थे। सबका रोते रोते कर बुरा हाल था। लोगों के समझाने बुझाने के बाद भी परिजन बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए सहमत नहीं हुए और दाह संस्कार के लिए ले गए। सीओ स्मृति साहनी ने बताया कि पोस्टमार्टम से वंचित परिजन सरकारी लाभ से वंचित रह जाएंगे। वही स्थानीय लोगों का कहना था कि अभिभावक को अपने बच्चे के प्रति कोई निगरानी नहीं करता यदि समय रहते बच्चे के अभिभावक उनपर ध्यान रखते तो इस प्रकार की घटना नहीं घटती। प्रत्येक अभिभावक को अपने बच्चे पर ध्यान देने की जरूरत है ताकि कोई अप्रिय घटना ना घटे। लालगंज-02- रविवार को पोखर में नहाने के दौरान डूबे किशोर की मौत होने के बाद रोते- बिलखते परिजन।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें