Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsTejashwi Yadav Attends Multiple Weddings in Bidupur Bihar

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कई शादी समारोह में हुए शामिल

बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने बिदुपुर में विभिन्न शादी समारोहों में भाग लिया। उन्होंने वर-वधू को आर्शीवाद दिया और स्थानीय लोगों से मिले। तेजस्वी यादव ने सैदपुर गणेश और चंदपुरा...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरFri, 7 March 2025 02:51 AM
share Share
Follow Us on
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कई शादी समारोह  में हुए  शामिल

बिदुपुर। सं.सू. बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव गुरुवार को अपने क्षेत्र राघोपुर विधानसभा के बिदुपुर में थे। वे बिदुपुर प्रखंड अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर शादी समारोह में शामिल हुए। वर-वधू को आर्शीवाद दिया। स्थानीय लोगों से मिले। वे सैदपुर गणेश गांव में निर्दोष यादव के यहां पहुंचे। वहां शादी समारोह में हिस्सा लिए। उसके बाद चंदपुरा चक्मकरंद गांव में पहुंचे। वहां नवीन सिंह उर्फ भोला सिंह के घर पर उनकी लड़की की शादी में शामिल हुए। इस दौरान राजद नेता कन्हाई राय के अलावा अनमोल भारद्वाज,सत्यम भारद्वाज सहित स्थानीय ग्रामीणों ने प्रतिपक्ष के नेता का जोरदार स्वागत किया। बाद में मोहनपुर में जितेंद्र कुमार राय के यहां उनके बेटे की शादी को समारोह में भी भाग लेने पहुंचे। वहां से निकलने के बाद वे मथुरा गांव में भी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ पार्टी कार्यकर्ता चल रहे थे। हाजीपुर - 14- नवीन सिंह उर्फ भोला सिंह के घर पर उनकी लड़की की शादी में शामिल होने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।