Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsProtests Erupt in Rajapakar Following Brutal Murder of Sneha Kushwaha

स्नेहा को न्याय दिलाने के लिए निकाला गया कैंडल मार्च

राजापाकर। संवाद सूत्र स्नेहा को न्याय दिलाने के लिए निकाला गया कैंडल मार्चस्नेहा को न्याय दिलाने के लिए निकाला गया कैंडल मार्चस्नेहा को न्याय दिलाने के लिए निकाला गया कैंडल मार्चस्नेहा को न्याय दिलाने...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरSat, 22 Feb 2025 01:31 AM
share Share
Follow Us on
स्नेहा को न्याय दिलाने के लिए निकाला गया कैंडल मार्च

राजापाकर। संवाद सूत्र प्रखंड कुशवाहा संघ द्वारा शुक्रवार को स्नेहा कुशवाहा की निर्मम हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कैंडल मार्च व मौन जुलूस निकाला गया। जो प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न चौक चौराहे से गुजरा। आक्रोश मार्च का नेतृत्व कर रहे कुशवाहा संघ के प्रखंड अध्यक्ष धर्मदेव सिंह ने कहा कि बिहार की बेटी स्नेहा कुशवाहा की जघन्य हत्या कर दी गई। सरकार से मांग करते हैं कि जिन दरिंदों ने बिहार की बेटी की हत्या की है, उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। जब तक न्याय नहीं मिलेगा संघर्ष जारी रहेगा। घटना में संलिप्त दोषी को फांसी की सजा दी जाए। कैंडल मार्च में कुशवाहा समाज के दर्जनों लोग में शामिल हुए। सभी हाथों में तख्तियां लिए स्नेहा कुशवाहा को न्याय दो। कैंडल मार्च में कुशवाहा समाज के लोगों में सुनील कुमार सिंह, सुखदेव प्रसाद सिंह, अनिल कुमार सिंह, बलम सिंह, इंद्रभूषण सिंह, रविशंकर सिंह, रमन सिंह, महेंद्र सिंह, प्रेम सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल हुए। राजापाकर-02- कैंडल मार्च में शामिल कुशवाहा समाज के लोग।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें