Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsProtests Erupt in Mahnar Against Police Lathi Charge During Shiv Barat Procession

लाठी चार्ज के विरोध में लोगों ने निकाला आक्रोश मार्च

महनार। संवाद सूत्र लाठी चार्ज के विरोध में लोगों ने निकाला आक्रोश मार्चलाठी चार्ज के विरोध में लोगों ने निकाला आक्रोश मार्चलाठी चार्ज के विरोध में लोगों ने निकाला आक्रोश मार्चलाठी चार्ज के विरोध में...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरSat, 1 March 2025 12:21 AM
share Share
Follow Us on
लाठी चार्ज के विरोध में लोगों ने निकाला आक्रोश मार्च

महनार। संवाद सूत्र महनार में पुलिस द्वारा महाशिवरात्रि के दिन शिव बारात शोभायात्रा पर किए गए लाठी चार्ज के विरोध में लोगों ने आक्रोश मार्च निकाला और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच महनार की विधायक बिना सिंह भी आक्रोश मार्च में शामिल होकर लाठी चार्ज में जख्मी युवकों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस संबंध में बताया गया कि महाशिवरात्रि के दिन मदन चौक पर पुलिस ने शिव बारात शोभायात्रा पर लाठी चार्ज कर दिया था। शिव बारात शोभायात्रा में शामिल लोगों का कहना था कि पुलिस लाठी चार्ज की इस घटना में कई लोगों को चोट आई थी। कई लोग जख्मी हुए थे। लोगों ने आरोप लगाया कि था कि बेवजह पुलिस ने लाठी चार्ज किया। इस घटना के बाद युवकों ने महनार एसडीओ नीरज कुमार से मुलाकात की और आक्रोश मार्च निकालने की अनुमति मांगी थी। इसके बाद महनार में आक्रोश मार्च निकाला गया। आक्रोश मार्च ने शामिल लोगों ने मदन चौक पर जमकर प्रदर्शन करते हुए पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी किया। आक्रोश मार्च के दौरान लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया। इस बीच महनार की विधायक बिना सिंह भी महनार पहुंचकर लाठी चार्ज की घटना में जख्मी युवकों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और घटना के संबंध में पूरी जानकारी लिया। बिना सिंह ने मांग किया कि घटना के निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हो उसके विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। महनार-01-शुक्रवार को महनार में मशाल जुलूस निकालकर पुलिसिया लाठीचार्ज का विरोध करते लोग।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें