Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsProtests Against Corruption in Government Schemes by Sarpanch Sangh in Lalganj

भ्रष्टाचार के विरोध में सरपंच संघ ने किया धरना-प्रदर्शन

लालगंज। संवाद सूत्र भ्रष्टाचार के विरोध में सरपंच संघ ने किया धरना-प्रदर्शनभ्रष्टाचार के विरोध में सरपंच संघ ने किया धरना-प्रदर्शनभ्रष्टाचार के विरोध में सरपंच संघ ने किया धरना-प्रदर्शनभ्रष्टाचार के...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरSat, 22 Feb 2025 01:30 AM
share Share
Follow Us on
भ्रष्टाचार के विरोध में सरपंच संघ ने किया धरना-प्रदर्शन

लालगंज। संवाद सूत्र लालगंज प्रखंड एवं विभिन्न पंचायतों में सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार और अफसरशाही के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को प्रखंड परिसर में सरपंच संघ ने धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान लालगंज बीडीओ, सीओ सहित अन्य विभाग के अधिकारी, कर्मियों के खिलाफ हाय हाय के नारे लगे। अध्यक्षता कर सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार राय ने कहा कि प्रखंड एवं पंचायतों में चल रहे सरकार के विभिन्न योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार, घूसखोरी चरम पर हैं। सरपंच को मिले अधिकार का हनन हो रहा हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा प्रखंड क्षेत्र के विभन्न पंचायतों में सबसे ज्यादा प्रधानमन्त्री आवास योजना में प्रखंड के कर्मी से लेकर आवास सहायक, बिचौलिए कमीशनखोरी में हावी है। प्रखंड में कोई भी कार्य बिना कमीशन और घूसखोरी का नहीं हो रहा है। धरना प्रदर्शन में जुटे सरपंचों ने कहा कि विभिन्न पंचायत के लोगों का आरोप है कि पंचायत में कार्यरत आवास सहायक तथा उनके दलालों के द्वारा एक-एक लाभुक से बीस से पच्चीस हजार की अवैध वसूली की जा रही हैं। मनरेगा में जॉब कार्ड बनाने व नए लाभुकों का काम जोड़ने में भी मनमाना पैसा लिया जा रहा है। जिसकी शिकायत लोगो ने बीडीओ लालगंज से किया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। अंचल में भी राजस्व कर्मचारी बिना पैसा का दाखिल खारिज, परिमार्जन नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण आम जनता त्राहिमाम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी अन्य योजनाओं में भी भारी लूट मची हुई है। जिसके विरोध में सरपंच संघ ने यह निर्णय लिया है कि प्रखंड,पंचायत में व्याप्त कमीशनखोरी, घूसखोरी, लापरवाही के खिलाफ पंच-सरपंच संघ एकजुट होकर प्रखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया है। यदि प्रदर्शन के बाद घूसखोरी पर लगाम नहीं लगता है तो पंच सरपंच संघ जिलाधिकारी को सूचना देकर मुख्यालय पर पुनः आंदोलन करेगा और जनहित से जुड़े सभी मुद्दे को जिला के पदाधिकारियों को अवगत कराएंगे। उसके बाद भी कोई निर्णय नहीं निकला तो यह धरना प्रदर्शन लगातार अनिश्चितकालीन चलेगा। इस संबंध में बीडीओ नीलम कुमारी ने बताया कि लिखित आवेदन मिलेगा तो कार्रवाई जरूर होगी। धरना प्रदर्शन में प्रेमलाल श्रीवास्तव, लालू सहनी,जवाहर राम, राकेश पासवान,अरविंद राय, सियाराम साह,लखिन्द्र राय, शिवनाथ चौधरी, रमेश कुमार, समोद कुमार,विवेक कुमार, चुनचुन पासवान, अजय सिंह, अविनाश कुमार, अमरनाथ राय, राजेन्द्र राय,बलेशर राम,बबिता देवी,रानी देवी,सियाराम साह,आरती सिन्हा,राधिका देवी,मीणा देवी,अजय कुमार,सुजाता कुमारी,अविनाश कुमार आदि शामिल रहें। लालगंज-01- शुक्रवार को भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग को लेकर लालगंज में धरना प्रदर्शन करते सरपंच।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें