गायब लड़की और सदर अस्पताल से बच्चा बरामद
वैशाली थाना क्षेत्र के कमतौलीया गांव से गायब संजय पासवान की पुत्री संध्या कुमारी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया। पुलिस और अस्पताल प्रबंधन की खोजबीन के बाद, बच्ची को सदर अस्पताल के डिलेवरी...
Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरWed, 14 May 2025 03:35 AM

वैशाली। संवाद सूत्र वैशाली थाना क्षेत्र के कमतौलीया गांव से गायब एक लडकी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष रवींद्र पाल ने बताया कि संजय पासवान की पुत्री संध्या कुमारी जो अचानक गायब हो गई थी। पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया। उधर, सोमवार की शाम परिजनों के साथ सदर अस्पताल के डिलेवरी वार्ड के पास मौजूद बच्चे को गायब होने की घटना के बाद हरकत में आई पुलिस और अस्पताल प्रबंधन के काफी खोजबीन के बाद देररात बच्चे को सोते हुए बरामद किया। वह बगल के वार्ड में जाकर सो गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।