विभिन्न मामले में 10 अपराधी गिरफ्तार
हाजीपुर। नगर संवाददाता जिले में अभियान चलाकर पुलिस ने शुक्रवार को 10 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिले में अभियान चलाकर पुलिस ने शुक्रवार को 10 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिले...

हाजीपुर। नगर संवाददाता जिले में अभियान चलाकर पुलिस ने शुक्रवार को 10 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या कांड में एक,अपहरण कांड तीन, उत्पाद अधिनियम में 04 एवं 02 वारंट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अवैध शराब के विरुद्ध विभिन्न थाने में छापामारी कर 17.28 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। वही पुलिस के द्वारा 41 कुर्की को निष्पादित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विभिन्न थानों एवं ओपी क्षेत्र में वाहन चालकों के बीच अभियान चलाकर 74 हजार 500 सौ का जुर्माना काटा गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक बाइक बरामद किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।