हनुमान आराधना के साथ नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ हुआ संपन्न
सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग प्रखंड परिसर में चल रहे नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ हनुमान आराधना पाठ के साथ संपन्न हो गया। संयोजक शास्त्री चंदन कुमार यादव के नेतृत्व में नौ कुण्डीय गायत्री...

सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग प्रखंड परिसर में चल रहे नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ हनुमान आराधना पाठ के साथ संपन्न हो गया। संयोजक शास्त्री चंदन कुमार यादव के नेतृत्व में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ। महायज्ञ के अंतिम दिन रात्रि में दीप यज्ञ, हवन कर श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति दी। दीप यज्ञ में 5001 दिए जलाए गए और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महायज्ञ में शांतिकुंज हरिद्वार से आए आचार्य धमेन्द्र कुमार कहा कि हमारा जीवन दीपक की तरह प्रकाशमान होना चाहिए। स्वाध्याय, सत्संग और सेवा के माध्यम से मानव महामानव बन जाता है। यज्ञ से मनुष्य का जीवन महान बनता है। वह अपने जीवन में ऊंचाइयों को ग्रहण करता है। उन्होंने सभी कलश धारियों को कलश वापस करते हुए कहा कि अपने-अपने घर में कलश को स्थापित करें और कलश में प्रत्येक दिन एक-एक मुट्ठी अनाज रखने की सलाह दी गई। ताकि समय पर उस अनाज से किसी असहाय या गरीब को मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि वेद माता गायत्री के मंत्र के जाप से ही मानव के सभी दुख व कष्ट दूर हो जाते है। उधर हनुमान आराधना का पाठ करते हुए सर्वजीत कुमार व्यास, नवल किशोर सिंह, परशुराम शर्मा, संतोष कुमार सिंह, मनोज कुमार ने कहा कि हनुमान जी की आराधना से ग्रहों का दोष शांत हो जाता है। हनुमान जी और सूर्यदेव एक दूसरे के स्वरूप हैं, इनकी परस्पर मैत्री अति प्रबल मानी गई है। उन्होंने कहा कि हनुमान साधना करने वाले व्यक्ति में सूर्य तत्व अर्थात आत्मविश्वास,ओज, तेजस्विता आदि स्वत: ही आ जाते हैं। जो भक्त सेवा भाव से हनुमान जी की सेवा करते हैं वो हनुमान जी की दया रूपी छाव में निश्चिंत हो जाते हैं। किसी प्रकार का भय या डर उस व्यक्ति को नहीं डराता। महायज्ञ में दिनेश राय युवा गायत्री परिवार जिला संयोजक, डा.अरुण राय, गणेश विद्यार्थी, मौसम कुमार, पुष्पा वर्मा, रामप्रसाद सिंह, रेखा देवी, गीता देवी, कुंदन कुमार,रोबिन कुमार, प्रयाग चौधरी, संजय कुमार, अजय चौधरी, शंकर महतो, आशा देवी, राममिलन अंशु माली, हिमांसु कुमार, अमीत कुमार, विसाल कुमार के अलावा अन्य ने सहयोग किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।