नर सेवा ही नारायण सेवा है : पूर्व राज्यपाल
राघोपुर। संवाद सूत्र सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया ने जुड़ावनपुर में आयोजित शिव प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रम मंच का उद्घाटन किया।सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा...

राघोपुर। संवाद सूत्र सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया ने जुड़ावनपुर में आयोजित शिव प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रम मंच का उद्घाटन किया। यज्ञ आयोजन कर्ता रूपेश कुमार सिंह के द्वारा अंग वस्त्र एवं प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दीपक कुमार निर्देशक बिस्कोमान बिहार सह महामंत्री सहकार भारती, अभिषेक आर्य वाइस प्रेसिडेंट डब्लूवाई एबीआरओ, गौतम सिंह प्रदेश सहसंयोजक नमामि गंगे भाजपा एवं उपेंद्र सिंह वाइस प्रेसिडेंट पुलिस संगठन बिहार मौजूद रहे। पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया ने कहा कि हिंदू समाज सदा ही विश्व के कल्याण के लिए तत्पर रहा है, नर सेवा ही नारायण सेवा होता है। हिंदू समाज को सदा अपने कर्तव्यों के प्रति तत्पर रहना पड़ेगा, तभी जाकर भारत का सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विकास संभव है। उन्होंने कहा कि भारत त्याग और तपस्या की भूमि रही है। भारत बुद्ध की भूमि रही है। भारत महावीर की भूमि रही है। हमें अपने सांस्कृतिक और धार्मिक अनुष्ठानों एवं बौद्धिक कार्यक्रम के माध्यम से युवा वर्ग को जागृत करना होगा। उन्होंने युवा वर्ग से नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाने का आग्रह किया। भाजपा नेता गौतम सिंह के नेतृत्व में पूर्व राज्यपाल का जगह-जगह पर राघोपुर में फूलमाला एवं अंग वस्त्र से स्वागत किया गया। रुस्तमपुर घाट, रुस्तमपुर गांव, मलिकपुर, मीरमपुर, राघोपुर सहित कई जगहों पर लोगों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश, अंचलाधिकारी दीपक कुमार, यज्ञ आचार्य विद्याधर मिश्रा, आयोजन कर्ता रूपेश कुमार सिंह, हरेश्वर सिंह, मृत्युंजय सिंह उर्फ़ महात्मा जी,पप्पू सिंह, मुकेश कुमार, विपिन सिंह, पिंटू कुमार, प्रवीण कुमार, धनंजय सिंह, शिव शंकर यादव, पिंटू सिंह,मुकेश कुमार, हरे राम सिंह, चिंटू कुमार, राकेश कुमार, हिंदू पुत्र संगठन के बिट्टू पांडे, दिलीप सिंह, रवि यादव, रामबचन राय सत्येंद्र सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। राघोपुर-01-जुड़ावनपुर गांव में सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया को ग्रामीणों द्वारा अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।