Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsFirst Rain in Patepur Brings Relief to Mango and Lychee Crops Farmers Concerned

हल्की बारिश ने किसानों के मुख पर नहीं लौटाई खुशी

पातेपुर। संवाद सूत्र टुल्लू सिंह ने बताया कि हल्की बारिश से मधुआं नहीं हट पाया हैं। अगर तेज बारिश होती तो मधुआं साफ हो जाती। मधुआं कीड़े आम के मंजर को रस चूस लेती है इससे अच्छे पैदावार होने की संभावना...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरSat, 12 April 2025 03:55 AM
share Share
Follow Us on
हल्की बारिश ने किसानों के मुख पर नहीं लौटाई खुशी

पातेपुर। संवाद सूत्र पातेपुर प्रखंड क्षेत्र में गुरूवार को शाम बारिश की पहली बूंद ने आम और लीची के फसलों को राहत दी हैं। लेकिन हल्की बारिश से किसानों को मुख पर तनिक भी खुशी नहीं दिख रही हैं। सुक्की गांव निवासी किसान सह पैक्स अध्यक्ष दीपक सिंह एवं टुल्लू सिंह ने बताया कि हल्की बारिश से मधुआं नहीं हट पाया हैं। अगर तेज बारिश होती तो मधुआं साफ हो जाती। मधुआं कीड़े आम के मंजर को रस चूस लेती है इससे अच्छे पैदावार होने की संभावना कम हो जाती है। इसके लिए दवा की छिड़काव करना पड़ता है। बढ़ते तापमान और बारिश नहीं होने पर आम की फसल लेकर किसान पहले से ही चिंतित है। आम की धुलाई दो से तीन बार करना पड़ रहा है एवं आम में पटवन भी करना पड़ता है। आम की खेती हरलोचनपुर सुक्की,डेढुआ बलिगांव,लादहो,मालपुर बाजितपुर,नीरपुर समेत एक दर्जन से अधिक गांवों में आम की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। सफेद मालदह,जरदारु सीपिया, सुकुल,बथुआ प्रजाति के आम मुख्य रूप से पाए जाते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें