Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsExtortion Case in Lalganj Threatening Letter Sent to Mobile Shop Owner

रंगदारी मांगने का मामला दर्ज

लालगंज। संवाद सूत्र लालगंज में एक बार फिर रंगादरी मांगने का मामला सामने आया है। इस बार घर पर लेटर फेंककर रंगदारी मांगी गई है।लालगंज में एक बार फिर रंगादरी मांगने का मामला सामने आया है। इस बार घर पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरSat, 10 May 2025 01:47 AM
share Share
Follow Us on
रंगदारी मांगने का मामला दर्ज

लालगंज। संवाद सूत्र लालगंज में एक बार फिर रंगादरी मांगने का मामला सामने आया है। इस बार घर पर लेटर फेंककर रंगदारी मांगी गई है। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने लालगंज थाना में आवेदन दिया है। जिस पर लालगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच पड़ताल में जुट गयी है। घटना लालगंज नगर क्षेत्र के वार्ड पंद्रह निवासी मोबाइल दुकानदार मोख्तार मोजीज उर्फ़ मुन्ना का है। जिसके घर पर रंगदारी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लेटर फेंक दिया गया। जिस लेटर के जरीय टूटी फूटी भाषा में रंगदारी की मांग की गयी है। इस लेटर को पढ़ने के बाद पूरा परिवार दहशत में है।

इस संदर्भ में पीड़ित पक्ष द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच पड़ताल में जुट गयी है। ज्ञात हो कि लालगंज के व्यवसायी से रंगदारी मांगने का एक पहला मामला नहीं है। करीब 10 महीने पूर्व लालगंज नगर के पूर्व उपाध्यक्ष सह फर्नीचर व्यवसाई धर्मेंद्र शर्मा से फोन कर एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में लालगंज नगर के व्यवसायी संघ काफी आक्रोशित थे और प्रशासन के खिलाफ बाजार बंद करते हुए विरोध मार्च भी निकाले थे। वैशाली पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया और प्राथमिकी दर्ज करते हुए कई आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें