Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsElderly Sadhu Dies in Hit-and-Run Incident in Raghopur

राघोपुर में अज्ञात वाहन की ठोकर एक वृद्ध साधु की मौत

राघोपुर पूर्वी पंचायत में एक वृद्ध साधु अनमोल सिंह की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गई। 70 वर्षीय साधु को गंभीर चोटें आईं और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मृत्यु हो...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरSun, 16 Feb 2025 12:16 AM
share Share
Follow Us on
राघोपुर में अज्ञात वाहन की ठोकर एक वृद्ध साधु की मौत

राघोपुर संवाद सूत्र जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पूर्वी पंचायत में अशोक राय के घर के निकट शुक्रवार की रात्रि 8:30 बजे अज्ञात वाहन की ठोकर एक वृद्ध साधु की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर में हो गया। मृत साधु नालंदा जिला, थाना रहूई ग्राम हवनपुरा निवासी 70 वर्षीय अनमोल सिंह के रूप में पहचान किया गया है। वहीं जुड़ावनपुर थाने की पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूराकर शव को पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। शनिवार करीब दोपहर में ग्रामीणों के द्वारा मृत साधु की दाह संस्कार किया। ग्रामीणों द्वारा बताया जाता है कि साधु अनमोल सिंह करीब 10 वर्ष से राघोपुर पूर्वी पंचायत बालक स्कूल प्रांगण स्थित दुर्गामंदिर में पुजारी का काम किया करते थे। शुक्रवार की शाम में मंदिर में पूजा पाठ कर जुड़ावनपुर के तरफ पैदल जा रहा थे। इस दौरान राघोपुर पूर्वी पंचायत में अशोक राय के घर के निकट अज्ञात वाहन के ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गए। जुड़ावनपुर थाने के पुलिस एवं ग्रामीणों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल साधु को इलाज कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें